फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   atm loot

एटीएम उखाड़ने के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
atm loot
फूसगढ़ रोड से एटीएम उखाड़कर रेहड़ी में ले जाने के मामले को तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई भी अहम सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने एटीएम की भी फुटेज निकलवाई है लेकिन उस फुटेज में भी चोरों का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। पुलिस ने चौकीदार से भी जानकारी ली लेकिन वहां से भी पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिली है। 16 जुलाई की रात को तीन चोरों ने फूसगढ़ स्थित टाटा इंडिकैश कंपनी के एटीएम को उखाड़ लिया था। उसे रेहड़ी में लादकर ले जा रहे थे। जब वह करीब एक किलोमीटर तक चले तो उन्हें चौकीदार हरिप्रसाद ने टोक लिया कि वह रेहड़ी में क्या ले रहे हैं क्योंकि दो युवक रेहड़ी को चला रहे थे और एक बाइक पर पीछे से पांव से धक्का लगा रहा था। चोरों ने एटीएम को कपड़े से ढका हुआ था। चौकीदार के पूछने पर तीनों चोरों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद कॉलोनी के लोग जाग गए और जब वह घर से बाहर आए तो तीनों चोर एटीएम को छोड़कर फरार हो गए। एटीएम में उस दौरान दो लाख 93 हजार रुपये थे। जांच अधिकारी बलराज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है अभी चोरों को कोई अहम सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

फूसगढ़ रोड से टाटा इंडीकैश कंपनी के एटीएम को उखाड़ कर भागने वाले चोरों से भिड़ने वाले चौकीदार और एक अन्य व्यक्ति को एसपी ने सम्मानित किया है। पुलिस अधीक्षक करनाल सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि चोरी की वारदात को असफल बनाने वाले चौकीदार हरीप्रसाद निवासी नेपाल हाल कर्ण विहार करनाल और संग्राम सिंह पुत्र सतपाल सिंह वासी प्यौत हाल कर्ण विहार करनाल को नगद ईनाम और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होेंने बताया कि घटना को अंजाम देकर जब आरोपी जा रहे थे तो चौकीदार हरी प्रसाद चौकन्ना हो गए। जब उसने उनसे पूछा कि आप लोग कौन हो और यह क्या लेकर जा रहे हो। अपराधियों ने डरकर चौकीदार हरीप्रसाद का मुंह दबाकर उसे पीटना शुरू कर दिया। हरीप्रसाद ने चिल्लाकर आसपास के लोगों को जगाया। संग्राम सिंह चौकीदार की आवाज सुनकर आरोपियों के पीछे दौड़ा और आरोपी लोगों को आता देखकर एटीएम व रेहड़ी को छोड़कर मौके से भाग निकले। एसपी ने उनकी प्रशंसा करते कहा कि उन्होंने बहादुरी का परिचय देकर चोरी की एक घटना को होने से बचाया। इस तरह पुलिस का सहयोग करने वालों को पुलिस की तरफ से पूरा सहयोग किया जाएगा। जांच के दौरान कभी भी परेशान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed