फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Assembly Speaker Gyanchand Gupta inaugurated the newly constructed Maharaja Agrasen Bhawan

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने किया नवनिर्मित महाराजा अग्रसेन भवन का उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Assembly Speaker Gyanchand Gupta inaugurated the newly constructed Maharaja Agrasen Bhawan
Assembly Speaker Gyanchand Gupta inaugurated the newly constructed Maharaja Agrasen Bhawan - फोटो : Kaithal
आरकेएसडी कॉलेज में शैक्षणिक खंड महाराजा अग्रसेन भवन का उद्घाटन हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने किया। मुख्यातिथि ने कॉलेज प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की एवं इस भवन का नामकरण महान समतावादी चिंतक एवं दार्शनिक सम्राट महाराजा अग्रसेन के नाम पर करने को दूरदृष्टि भरा कदम बताया। इस भवन में सांध्यकालीन सत्र की कक्षाओं का संचालन होगा। इसमें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 42 कक्षा कक्ष, दो सेमिनार हॉल, कंप्यूटर लैब, सभी विभागों के लिए अलग कक्ष एवं प्रसाधन सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। मुख्यातिथि के साथ आरवीएस एवं प्रबंधक समिति के प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट, आरवीएस एवं प्रबंधक समिति के महासचिव पंकज बंसल, आरवीएस के उपप्रधान अश्विनी शोरेवाला, प्रबंधन समिति के उपप्रधान नरेश शोरेवाला, आरवीएस के कोषाध्यक्ष सुनील चौधरी, प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष श्याम बंसल, प्रबंधन समिति के सभी सदस्य, प्राचार्य डॉ. संजय गोयल एवं संध्याकालीन सत्र के प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरिंद्र गुप्ता ने भी इस प्रक्रिया में उनका साथ दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि सात अक्तूबर से महाराजा अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम पूरे देश और विदेशों में आयोजित हो रहे हैं। लगभग 5150 वर्ष पहले महाराजा अग्रसेन जी का इस धरती पर अवतरण हुआ था। उस समय उन्होंने उस समय एक ईंट और एक रुपया देकर एकता व भाईचारे का संदेश दिया था। वे डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन कैथल द्वारा सेक्टर 21 में करवाई जा रही ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रधान एडवोकेट संजय गुप्ता ने बताया कि शनिवार को करीब 150 मैच हुए हैं। प्रतियोगिता में अंडर 13 में जतिन और आर्यन प्रथम, आदर्श और आदित्य द्वितीय, अंडर 15 में नरेश और आदित्य प्रथम, चैतन्य व दिव्यांश द्वितीय, लड़कियों में दिव्या प्रथम और रिद्धी बंसल द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed