{"_id":"49b0f93c0c90b85280a75862c47e3dc1","slug":"asandh-gas-agency-mess","type":"story","status":"publish","title_hn":"असंध गैस एजेंसी में गड़बड़झाला!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असंध गैस एजेंसी में गड़बड़झाला!
करनाल
Updated Fri, 16 May 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असंध गैस एजेंसी के गोदाम से 420 रुपये का सिलेंडर देने पर गैस एजेंसी पर
विज्ञापन
कार्रवाई हो सकती है। वार्ड चार वासी रतन लाल की शिकायत पर खाद्य एवं
आपूर्ति विभाग की टीम ने एजेंसी के गोदाम पर छापा मारा।
उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी के मनमाने रेटों की पोल खोली। संचालक से लेकर एजेंसी के कर्मचारी इस खेल में शामिल हैं और उपभोक्ताओं को लूटा जा रहा है। एसडीएम बीर सिंह ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
शिकायतकर्ता ने हवाला दिया था कि गोदाम से 400 रुपये का और होम डिलवरी पर 417 रुपये का सिलेंडर देने का प्रावधान है। इन नियमों को ठेंगा दिखाया जा रहा है। असंध वासी रतन लाल की शिकायत के आधार पर असंध एसडीएम बीर सिंह ने आठ मई 2014 को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अफसर और एसडीएम आफिस से कर्मचारियों ने छापा मारा। इस दौरान पंजाब सिंह, दलीप सिंह सहित कई उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए।
सभी उपभोक्ताओं ने कहा कि गोदाम से 415 व 420 रुपये का सिलेंडर काफी समय से ले रहे हैं। पांच रुपये कम रहने पर भी कर्मचारी सिलेंडर नहीं देते। एसडीएम को सौंपी गई जांच रिपोर्ट संचालक व कर्मचारियाें की लापरवाही दिख रही है। एसडीएम ने डीएफएससी मोनिका मलिक को सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।