{"_id":"61b26a1d92f8ed20eb38b625","slug":"arrested-for-making-raw-liquor-in-cattle-enclosure-karnal-news-knl922386139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु बाड़े में कच्ची शराब बनाते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु बाड़े में कच्ची शराब बनाते गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुलिस ने एक आरोपी को भारी मात्रा में लाहन, कच्ची शराब व शराब तैयार करती एक भट्टी सहित गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार नौ दिसंबर को उप निरीक्षक दलसेर सिंह आबकारी विभाग करनाल की अध्यक्षता में टीम अवैध शराब के कारोबार की रोकथाम के लिए गांव राहड़ा में मौजूद थी। तभी टीम को सूचना मिली कि आरोपी संजीव निवासी गांव राहड़ा जिला करनाल अपने पशुओं के बाडे़ में भट्टी चलाकर शराब निकालकर बेचने का धंधा करता है।
सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर छापा मारा। पशुओं के बाड़े में एक व्यक्ति भट्टी बनाकर उसके ऊपर ड्रम रखकर कच्ची शराब तैयार कर रहा था। मौके से उस व्यक्ति को काबू किया गया। मौके से ड्रामों में से कुल 300 लीटर लाहन, 10 बोतल कच्ची शराब व एक भट्टी को कच्ची शराब तैयार करते सामान सहित पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ असंध थाना में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पिछले कुछ समय से कच्ची शराब तैयार करके उसे बेचने का काम कर रहा था। आरोपी ने बताया कि वह कच्ची शराब को करनाल व कैथल में अलग-अलग जगहों पर दो लीटर कच्ची शराब को 300 रुपये तक के भाव पर बेच देता था।