फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   arnal crime,Karnal News,police

काबू में आए गहनों की ठगी करने वाले बाबा, संकट छाया कहकर लगाते थे झाड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
arnal crime,Karnal News,police
करनाल। साधू के भेष में बहला फुसला कर लोगों से गहनों की ठगी करने वाला बाबा करनाल में पकड़े गए हैं। हालांकि उनके गिरोह के दो अन्य साथी अभी फरार चल रहे हैं। रेवाड़ी जिले के रहने वाले आरोपी से जांच में खुलासा हुआ कि रास्ते में सफर के दौरान वे किसी से कहीं का पता पूछने के बहाने उसको बहला फुसला कर या उस पर किसी तरह का संकट छाया हुआ बताकर डराते थे। उसके बाद गहने उतरवाकर झाड़-फूंक करते थे। बाद में सारे गहने लेकर मौका से भाग जाते थे। आरोपी ने अभी करनाल की दो वारदातों को कबूला है। पुलिस ने छह दिन के रिमांड पर लिया है ताकि अन्य आरोपियों को खुलासा किया जा सके और उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन

एएसआई राजबीर सिंह सीआईए-01 की अध्यक्षता में टीम ने आरोपी कृष्ण नाथ निवासी गांव कन्होरा थाना रूंधी जिला रेवाड़ी को झिलमिल ढाबे के पीछे से यमुना नहर बाईपास से काबू किया गया। कब्जे से धोखाधड़ी करके या गहने छीनकर भाग जाने में प्रयोग की जाने वाली एक गाड़ी को बरामद किया गया है।
विज्ञापन

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी किसी से चाय-पानी के लिए भी पैसे मांगते थे और जैसे ही वह व्यक्ति आरोपियों को पैसे देने लगता तो उसका हाथ पकड़ कर जबरदस्ती उसके हाथ से अंगूठी व अन्य गहने छीनकर भाग जाते थे। आरोपी द्वारा रेवाड़ी में भी ऐसी कई वारदातों को अंजाम देने की बात का खुलासा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वारदातों को दिया अंजाम
1. आरोपियों ने 29 मई को करनाल से अपने घर जा रहे ओमप्रकाश व उसकी पुत्रवधू के साथ ठगी की। ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया हुआ है कि 29 मई को वह अपने लड़के की बहू के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था तो आईटीआई चौक के समीप एक गाड़ी उनके पास आई उसमें साधू के भेष में तीन व्यक्ति बैठे थे और उन्होंने रास्ता पूछा। झाड़-फूंक करने के बहानेे उन्होंने गहने उतरवा लिये और गाड़ी लेकर फरार हो गये। सिविल लाइन थाना में यह मामला दर्ज है।

2. आरोपियों ने 11 मई को घरौंडा निवासी संदीप राणा के साथ भी ठगी की है। संदीप राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया हुआ है कि 11 मई को वह पानीपत से आ रहा था तो घरौंडा के समीप एक ढाबे पर साधु के भेष में तीन व्यक्तियों ने उस बुलाया और चाय के रुपये देने के बारे में कहा, इस दौरान उन्होंने उसके हाथ से अंगूठी निकाल ली और गाड़ी लेकर फरार हो गये। 10 जून को घरौंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed