फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Apply for Dr. Ambedkar Meritorious Scholarship Scheme by January 21 and other useful news

Karnal News: डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लिए 21 जनवरी तक करें आवेदन और काम की खबरें

Mon, 17 Nov 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 17 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Apply for Dr. Ambedkar Meritorious Scholarship Scheme by January 21 and other useful news
मूनक। सतगुरु साहिब प्रेमदास महाराज की याद में 23 नवंबर को 35 वां विशाल संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। महंत धूनी दास महाराज ने बताया कि आयोजन श्री साहब प्रेमदास आश्रम गांव मूनक में किया जाएगा। संत धूनी दास ने बताया कि हमारा देश संत ऋषि मुनियों का देश है। हमें संतों की ओर से की गई अमृतवाणी सुननी चाहिए और उस पर अमल करना चाहिए। उन्होंने बताया की 23 नवंबर को सुबह 8 बजे अमृतवाणी, 9:30 बजे अरदास, 10 से 2 बजे दोपहर तक सत्संग होगा। मुख्य अतिथि मंत्री अरविंद शर्मा शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को मिलेगा पुरस्कार
करनाल। वर्ष 2025-26 के लिए दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संस्थाओं को सम्मानित करने के लिए सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (एसईडब्ल्यूए) विभाग की ओर से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी, स्वयं रोजगार प्राप्त दिव्यांग व्यक्ति, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता (सरकारी व निजी क्षेत्र), सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति, सर्वश्रेष्ठ संस्था, दिव्यांगजनों के लिए अनुकूल वातावरण निर्माण करने वाले उत्कृष्ट कार्यकर्ता, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग व्यक्ति और किशोर, किशोरी जैसी श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कारों की राशि 15 हजार से 50 हजार तक निर्धारित की गई है। साथ ही प्रशस्ति पत्र, मेडल और मानपत्र भी दिए जाएंगे। इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं अपनी उपलब्धियों और प्रमाण पत्रों सहित पूर्ण विवरण ऑनलाइन पोर्टल https://award.socialjusticehry.gov.in पर 20 नवंबर की रात 12 बजे तक अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लिए 21 जनवरी तक करें आवेदन
करनाल। सामाजिक न्याय और अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अल्पसंख्यक (सेवा) विभाग की ओर से संचालित डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति संशोधित योजना वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसका लाभ उठाने के लिए छात्र-छात्राएं 31 जनवरी 2026 तक पोर्टल https://saralharyana.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत पात्र छात्र-छात्राओं को उनकी श्रेणी, कक्षा तथा प्राप्तांक के आधार पर आठ हजार रुपये से 12 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। निर्धारित मानदंडों के अनुसार अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा में शहरी क्षेत्रों में 70 प्रतिशत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर आठ हजार रुपये, 12वीं कक्षा में क्रमश: 75 प्रतिशत एवं 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर आठ हजार रुपये से 10 हजार रुपये तक तथा स्नातक स्तर पर 65 प्रतिशत (शहरी) और 60 प्रतिशत (ग्रामीण) अंक प्राप्त करने पर नौ हजार रुपये से 12 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसी प्रकार, पिछड़ा वर्ग (ए) के विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा में 70 प्रतिशत (शहरी) एवं 60 प्रतिशत (ग्रामीण) अंक प्राप्त करने पर आठ हजार रुपये, पिछड़ा वर्ग (बी) के विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा में 80 प्रतिशत (शहरी) एवं 75 प्रतिशत (ग्रामीण) अंक प्राप्त करने पर आठ हजार रुपये तथा सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा में 80 प्रतिशत (शहरी) एवं 75 प्रतिशत (ग्रामीण) अंक प्राप्त करने पर आठ हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed