फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Application process closed, admission will be done through open counseling for two days

मिशन एडमिशन- आवेदन प्रक्रिया बंद, दो दिन ओपन काउंसिलिंग से होंगे दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Application process closed, admission will be done through open counseling for two days
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया अंतिम चरण में है। दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सोमवार को बंद हो चुकी है। अब 13 अक्तूबर यानी दो दिन ओपन फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले दिए जाएंगे। सोमवार को भी कई कोर्स की फिजिकल काउंसिलिंग के तहत मेरिट लिस्ट जारी की गई। जिसके बाद फीस जमा कराकर विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। शहर के सबसे बड़े पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 85 प्रतिशत सीटें भरी जा चुकी हैं। शेष सीटों पर मंगलवार तक दाखिले दिए जाएंगे। जिन विद्यार्थियों का सोमवार को लगी सूची में नाम आया है, वे फीस जमा कराने से रह गए हैं, तो उनके पास फीस जमा कराकर अपनी सीट पक्की करने का आज अंतिम अवसर है।
कॉलेजों और विद्यार्थियों की मांग पर उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक में दाखिलों का यह अंतिम मौका दिया था। 13 अक्तूबर के बाद पोर्टल बंद हो जाएगा। फिर किसी भी विद्यार्थी को स्नातक में दाखिला नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

पीजी कोर्स : दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया हुई शुरू
इधर, स्नातक में दाखिलों के साथ ही विभाग ने स्नातकोत्तर (पीजी) में दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। करीब तीन दिन से विद्यार्थी दाखिलों के लिए पोर्टल पर आवेदन कर रहे हैं। वहीं सोमवार से आए आवेदनों के आधार पर कॉलेजों में दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 17 अक्तूबर तक विद्यार्थी आवेदन फार्म भर सकते हैं। 22 अक्तूबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिले के सात कॉलेजों में पीजी की कुल 1645 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कॉलेज में पीजी कोर्स की इतनी सीटें
कॉलेज सीटें
पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी महाविद्यालय सेक्टर-14 340
राजकीय कन्या महाविद्यालय रेलवे रोड 175
डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय 370
दयाल सिंह महाविद्यालय 250
गुरु नानक खालसा महाविद्यालय 240
केवीए डीएवी महाविद्यालय 150
शहीद ऊधम सिंह कॉलेज मटक माजरी 120
कुल 1645
स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला प्रक्रिया अंतिम चरण में है। आवेदन प्रक्रिया बंद हो गई है। 13 अक्तूबर तक फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले दिए जाएंगे। जिन विद्यार्थियों का मेरिट लिस्ट में नाम आता है, वे फीस जमा कराकर अपनी सीट जरूर पक्की करें। अन्यथा बाद में दाखिला नहीं हो पाएगा। -डॉ. सुभाष जागलान, नोडल अधिकारी दाखिला प्रक्रिया, राजकीय पीजी कॉलेज करनाल।

आईटीआई : इंतजार में बीता दिन, नहीं आई कट ऑफ लिस्ट
करनाल। आईटीआई में भी करीब डेढ़ माह की देरी से दाखिला प्रक्रिया चल रही है। यहां दाखिलों के लिए आवेदन प्रक्रिया तो बंद हो चुकी है। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 11 अक्तूबर को पहली कट ऑफ लिस्ट जारी होनी थी। लेकिन विद्यार्थियों का पूरा दिन इंतजार में बीता। सोमवार शाम साढ़े सात बजे तक भी सूची जारी नहीं हुई। विद्यार्थियों के अलावा संस्थानों के दाखिला प्रक्रिया के नोडल अधिकारी भी विभाग के पोर्टल को थोड़ी-थोड़ी देर बाद चेक करते रहे। जिले में आठ आईटीआई हैं। सबसे बड़ी कुंजपुरा रोड स्थित बाबू मूलचंद जैन राजकीय आईटीआई में 33 ट्रेड की 84 यूनिट में 1828 सीटें हैं। जहां दाखिलों के लिए काफी संख्या में विद्यार्थियों को इंतजार है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed