फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ANM sent on deputation, departmental inquiry also started

Karnal News: डेपुटेशन पर भेजी एएनएम, विभागीय जांच भी हुुई शुरू

Sat, 04 Apr 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 04 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
ANM sent on deputation, departmental inquiry also started
घरौंडा। घरौंडा के सरकारी अस्पताल में दो गर्भवतियों व उनके परिजन पर डंडे से हमला करने वाली एएनएम को विभाग ने डेपुटेशन पर भेज दिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

वीरवार को दो गर्भवती महिलाएं ममता व रितिका गोयल अस्पताल में अपना मातृत्व कार्ड बनवाने के लिए गई थीं। आरोप है कि अस्पताल की एएनएम को कार्ड बनवाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। दोबारा कार्ड बनवाने की बात कही तो एएनएम उन पर व परिजन पर डंडे से हमला किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी मुनेश गोयल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एएनएम को डेपुटेशन पर भेज दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच भी आरंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएनएम की शिकायत में धमकी का आरोप
एएनएम ममता ने भी पुलिस में शिकायत दे दी है। महिला स्वास्थ्यकर्मी का आरोप है कि अस्पताल में उसके साथ हाथपाई, मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गई है। थाना प्रभारी इंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल में हुए मामले में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत आई हुई है। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे चेक करके मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोनों पक्ष पुलिस स्टेशन में बुलाकर बयान दर्ज कर लिए है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने अभी तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed