फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Anish shooter won gold medal in national sports competition

Karnal News: राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में अनीश शूटर ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Anish shooter won gold medal in national sports competition
- 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में 31 हिट करके पाया मुकाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण नगरी के शूटर अनीश बनवाला ने देहरादून में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले व प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की मेडल टैली के लिए यह पहला स्वर्ण पदक है जो अनीश ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में 31 हिट करके हासिल किया है। क्वालीफाई मैच में भी उन्होंने 582 अंक हासिल किए। प्रतियोगिता के दौरान अनीश के अभिभावक भी वहीं मौजूद रहे, इससे उनका हौसला और अधिक बढ़ा।

इस प्रतियोगिता में भारतीय सेना के गुरप्रीत सिंह ने 28 हिट करके रजत व विजयवीर सिद्धू ने 26 हिट करके कांस्य पदक जीता। विदित हो कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित होगी। इस बार प्रतियोगिता सभी खेल स्पर्धाओं में करीब 10 हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता चार साल बाद होती है, इस बार की प्रतियोगिता आठ साल बाद हुई। अनीश ने पेरिस ओलंपिक में भी 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन


अनीश की उपलब्धियां
- अनीश ने 2023 सीनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में 12 साल बाद देश को कांस्य पदक दिलाया।
- 37वी राष्ट्रीय प्रतियोगिता गोआ में हुई, उसमें रजत पदक जीता है।
- अहमदाबाद में आयोजित 36वी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।
- 2022 में वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
- 2018 में कॉमनवेल्थ गेम में अनीश ने देश को स्वर्ण पदक दिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed