फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Anganwadi workers will celebrate Women's Day as a protest day

महिला दिवस को विरोध दिवस के रूप में मनाएंगी आंगनबाड़ी वर्कर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:49 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers will celebrate Women's Day as a protest day
करनाल। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने आठ मार्च को महिला दिवस को विरोध दिवस के रूप में मनाने का एलान किया है। तालमेल कमेटी का कहना है कि आंगनबाड़ी वर्कर्स मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं लेकिन सरकार उनकी मांगें पूरी करने की बजाय शोषण कर रही है। इससे वर्कर्स में रोष है। महिलाओं ने तीन मार्च को विधानसभा के घेराव से पहले हुई वर्कर्स की गिरफ्तारियों के विरोध में शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान वर्कर्स ने अपनी मांगों के समर्थन और पुलिस के रवैये के खिलाफ नारेबाजी भी की। करीब दो घंटे तक लघु सचिवालय के समक्ष सड़क पर भी डटी रही। मांगों का ज्ञापन डीएसपी को सौंपा।
विज्ञापन

इससे पहले फव्वारा पार्क में वर्कर्स एकत्रित हुई थी। जहां से जिला प्रधान रूपा राणा और रीना की अध्यक्षता में जुलूस के रूप में लघु सचिवालय पहुंची। उन्होंने कहा कि महिला दिवस के दिन महिलाएं सड़कों पर उतरेंगी। रैली में पहुंचने पर रोक लगाने, केस दर्ज करने, नौकरी से बर्खास्त करने से आंगनबाड़ी वर्कर्स डरने वाली नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वेतन बढ़ोतरी सहित सरकार की घोषणाएं जब तक लागू नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर सीटू के जिला प्रधान सतपाल सैनी, उपप्रधान ओपी माटा, मधु शर्मा, बिजनेश राणा, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य कमेटी सदस्य कृष्ण शर्मा मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed