फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Anganwadi workers staged a sit-in protest due to non-payment of honorarium.

Karnal News: मानदेय न मिलने से आंगनबाड़ी वर्कर्स ने दिया धरना

Thu, 16 Apr 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 16 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers staged a sit-in protest due to non-payment of honorarium.
जगाधरी अनाज मंडी में सांकेतिक धरने के ​दौरान नारेबाजी करती आंगनबाड़ी वर्कर। संवाद
यमुनानगर। जिले में आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन के बैनर तले बुधवार को आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों ने मानदेय न मिलने पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। सभी ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और लंबित मांगों के लिए रोष जताया गया।
विज्ञापन

जिला प्रधान कमलेश देवी ने आरोप लगाया कि सरकार और विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें महीनों से मानदेय नहीं मिला है। केंद्र सरकार का हिस्सा पिछले सात महीनों से लंबित है जबकि राज्य सरकार की ओर से मार्च माह का मानदेय भी 15 तारीख तक जारी नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह समय बच्चों के दाखिले और पढ़ाई का है, ऐसे में कॉपियां और किताबें खरीदने के लिए पैसों की जरूरत होती है लेकिन उन्हें अपनी मेहनत के लिए मोहताज होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रही वर्करों का आरोप है कि सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत प्रोत्साहन राशि की घोषणा तो करती है लेकिन उसका भुगतान नहीं किया जाता। धरने में ब्लॉक छछरौली से मिथलेश गुप्ता, रमेश बतरा, बबीता, इकबाल कौर, रीना, रादौर ब्लॉक से सर्वजीत, स्वर्णजीत, सुषमा, उषा, मीना, व्यासपुर से इंद्रजीत अन्य वर्कर और हेल्पर शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगाधरी अनाज मंडी में सांकेतिक धरने के दौरान नारेबाजी करती आंगनबाड़ी वर्कर। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में सांकेतिक धरने के दौरान नारेबाजी करती आंगनबाड़ी वर्कर। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में सांकेतिक धरने के दौरान नारेबाजी करती आंगनबाड़ी वर्कर। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में सांकेतिक धरने के दौरान नारेबाजी करती आंगनबाड़ी वर्कर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed