फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ambulance stuck in a traffic jam... mother carries her child in her arms and sets off on foot.

Karnal News: एंबुलेंस जाम में फंसी... बच्ची को गोद में उठाकर पैदल निकली मां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ambulance stuck in a traffic jam... mother carries her child in her arms and sets off on foot.
बच्ची को पैदल ही  घरौंडा अस्पताल लेजाते परिजन। संवाद
घरौंडा। बच्ची कराह रही थी। उसके हाथ में ड्रिप लगी थी। परिजन बेबस होकर बैठे थे। एंबुलेंस जाम में फंसी हुई थी और बच्ची को अस्पताल पहुंचाना जरूरी था। बेटी की तकलीफ देखकर मां शीतल खुद को रोक नहीं सकीं। वह बच्ची को गोद में उठाकर पैदल ही चल पड़ीं। मां को आगे बढ़ते देख परिजन भी उनके साथ हो लिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को घरौंडा में अनाज मंडी के पास हाईवे पर यह दृश्य देखने को मिला। गांव संजय नगर निवासी लखन की साढ़े तीन साल की बेटी रिया को नाजुक हालत में करनाल रेफर किया गया था, लेकिन करनाल जाने वाली सर्विस लेन पर जाम के कारण एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ सकी। ऐसे में मां ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाने के लिए खुद रास्ता तय करने का फैसला किया।
विज्ञापन

लखन ने बताया कि रिया को दो-तीन दिन से बुखार था। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उसे घरौंडा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे करनाल के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस में बच्ची को लेकर करनाल के लिए रवाना हुए, लेकिन सर्विस लेन पर धान की ट्रॉलियों की कतार के कारण जाम लगा हुआ था। एंबुलेंस भी इसमें फंस गई। समय बीतने के साथ परिजनों की चिंता बढ़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक से लिफ्ट लेकर दोबारा अस्पताल पहुंचाया
मां शीतल से बेटी की तकलीफ देखी नहीं गई। उन्होंने रिया को गोद में उठाया और पैदल चलने लगीं। स्थिति को देखते हुए परिजन भी उनके साथ हो लिए। उन्होंने बच्ची को वापस घरौंडा स्वास्थ्य केंद्र ले जाने का फैसला किया। बच्ची के हाथ में ड्रिप लगी हुई थी, इसलिए एक परिजन ड्रिप संभालते हुए साथ चला। लखन के अनुसार, करीब एक किलोमीटर तक जाम लगा हुआ था। शीतल वाहनों के बीच से रास्ता बनाते हुए आगे बढ़ीं।

जाम से बाहर निकलने के बाद उन्होंने एक मोटरसाइकिल सवार से लिफ्ट मांगी और बच्ची को लेकर करीब आधा घंटे में स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गईं। यहां चिकित्सकों ने बच्ची की देखभाल की। दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। जाम की स्थिति का पता किया गया। जाम जारी रहने की जानकारी मिलने पर बच्ची को दूसरे रास्ते से करनाल के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सभी के प्रयास से शाम साढ़े चार बजे के करीब बच्ची को अस्पताल पहुंचा दिया गया। शाम को परिजन के ने बताया कि बच्ची की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed