फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Alert in Karnal after the murder of Atiq Ahmed and Ashraf

Haryana: अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद करनाल में अलर्ट, पुलिस ने देर रात की चेकिंग

Sun, 16 Apr 2023 01:22 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 01:22 AM IST
सार

सूत्रों के अनुसार हत्या का वीडियो वायरल होने के चलते पुलिस को माहौल बिगड़ने की आशंका है। पूरे जिले में पुलिस ने नाके लगाकर जांच की है। उत्तर प्रदेश की सीमा से लगने वाले इलाकों में चेकिंग अधिक रही।

विज्ञापन
Alert in Karnal after the murder of Atiq Ahmed and Ashraf
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद करनाल में शनिवार की देर रात पुलिस सड़क पर उतर आई। नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। उत्तर प्रदेश की सीमा से लगने वाले इलाकों में चेकिंग अधिक रही।
विज्ञापन


असल में दोनों की हत्या का वीडियो वायरल होने के चलते पुलिस को माहौल बिगड़ने की आशंका रही, जिसके चलते एहतियातन पुलिस की टीमों को जांच में उतारा गया। बार्डर के इलाकों में आने जाने वालों की सघन जांच करीब चार घंटे तक चली। चेकिंग में पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ ही थाना और चौकी पुलिस के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस इसे रूटीन चेकिंग ही बता रही है, लेकिन सूत्रों की मानें तो माहौल को नियंत्रण में रखने के लिए जिला पुलिस की ओर से एहतियातन चेकिंग अभियान का कदम उठाया गया। उधर, सोशल मीडिया को भी पुलिस की ओर से खंगाला जा रहा है, अगर कहीं अतीक अहमद या अशरफ की हत्या का वीडियो चल रहा है तो उसे हटवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed