फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   All obstacles for construction of Karnal airport removed, land purchase process completed

Haryana: करनाल हवाई अड्डा बनने की सभी अड़चनें दूर, जमीन खरीद प्रकिया पूरी

Wed, 17 Jan 2024 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गगन तलवार, अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
गगन तलवार, अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Jan 2024 05:25 PM IST
सार

फरवरी में चहारदीवारी होगी। पीडब्ल्यूडी 172 एकड़ भूमि पर यह निर्माण करेगा। इसके बाद सिविल एविएशन निर्माण प्रक्रिया शुरू करेगा।

विज्ञापन
All obstacles for construction of Karnal airport removed, land purchase process completed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद से नौ साल से कागजों तक सीमित हवाई अड्डा बनाने की परियोजना अब धरातल पर उतरेगी। करनाल जिला प्रशासन की ओर से सभी अड़चनों को दूर करते हुए जमीन खरीद का कार्य पूरा कर लिया गया। अब फरवरी माह में परियोजना के तहत अधिकृत और खरीदी गई जमीन की चहारदीवारी की जाएगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, फरवरी के पहले सप्ताह में काम शुरू होने की उम्मीद है। करीब 172 एकड़ जमीन की चहारदीवारी के लिए टेंडर आवंटन की फाइल मुख्यालय गई है। इस कार्य में 4.23 करोड़ खर्च होंगे। इसी माह के अंत तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद सिविल एविएशन की ओर से हवाई अड्डा निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

 

परियोजना के अनुसार, नेवल स्थित हवाई पट्टी को तीन हजार से बढ़ाकर पांच हजार फुट किया जाना है। इसके बाद यहां से बड़े जहाज भी उड़ान भर सकेंगे। हिसार हवाई अड्डे की तर्ज पर करनाल के हवाई अड्डे को विकसित किया जाएगा। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन


दो हजार फुट बढ़ेगी पट्टी
मौजूदा पट्टी को तीन से बढ़ाकर पांच हजार फुट किया जाना है। इसके लिए 172 एकड़ तीन कनाल 16 मरला जमीन की जरूरत थी जिसमें 106 एकड़ छह कनाल और 14 मरला जमीन सरकार की है जबकि 38 एकड़ जमीन ई-भूमि पोर्टल पर किसानों ने दी। अब शेष बची 26 एकड़ भूमि अधिग्रहण की समस्या को दूर कर लिया गया है। विस्तारीकरण साथ ही छोटे और मध्यम श्रेणी के विमान यहां उतर सकेंगे। बेसिग, पार्किंग जोन, नाइट लैंडिंग, लाइट एमआरओ जैसी सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। रात के समय भी विमानों का आवागमन होगा।

वर्ष 2008 से चल रही कवायद
करनाल में घरेलू हवाई अड्डा निर्माण को लेकर कवायद वर्ष-2008 से चल रही है, अक्तूबर-2012 में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने यहां हवाई अड्डा बनाने की संभावनाएं तलाशीं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आठ नवंबर 2014 को नेवल हवाई पट्टी के विस्तार की घोषणा की थी। इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने करनाल में अपनी पहली जनसभा के दौरान सत्ता में आने पर हवाई अड्डे के निर्माण का एलान किया था, लेकिन नौ साल तक जमीन खरीद को लेकर कई अड़चनों के कारण परियोजना अटकी रही।

हवाई अड्डा निर्माण के लिए ली गई जमीन की चहारदीवारी की जाएगी। निविदा प्रक्रिया पूरी हो गई है। टेंडर आवंटन के लिए फाइल मुख्यालय गई है। फरवरी माह में काम शुरू होगा। - ऋषि सचदेवा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी


परियोजना की जमीन खरीद प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जमीन की चहारदीवारी के बाद डीपीआर तैयार की जाएगी। परियोजना को तेजी से सिरे चढ़ाने में जुटे हैं। - एएस गिल, परियोजना निदेशक, सिविल एविएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed