फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   agitation

पेंशन बहाली को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मी जीटी रोड पर जाने लगे तो प्रशासन ने पानी की बौछारों से रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
agitation
सीएम आवास पर रविवार को पेंशन बहाली संघर्ष समिति के सदस्यों की पुलिस के साथ भिड़ंत हुई। एसडीएम की बात से असंतुष्ट सदस्यों के बैरियर तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। इसके बाद उन पर वाटर कैनन का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन

सुबह से ही 2006 के बाद लगे सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों ने एनपीएस का विरोध करने के लिए फव्वारा पार्क में जमा हुए। इस मार्च में हरियाणा के करनाल, कैथल, पानीपत, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सोनीपत व पंचकूला जिले के एनपीएस कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। विरोध में आक्रोश मार्च निकाला। एनपीएस की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद विरोध करते सीएम आवास पर पहुंचे। जहां पर ज्ञापन लेने के लिए एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक पहुंचे। उन्होंने नौ सितंबर को ओएसडी के माध्यम से सीएम से मिलवाने का आश्वासन दिया। इस पर समिति के सदस्यों ने असहमति जताकर विरोध किया और बैरियर तोड़कर जीटी रोड की तरफ बढ़ने का प्रयास किया। जैसी ही आंदोलनकारी पुलिस पर हावी हुए तो पानी की बौछार का प्रयोग करके भीड़ को तितर-बितर किया।
विज्ञापन

पेंशन नीति 1972 को लागू करने की मांग
अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल ने की व मंच संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदम सिंह ने किया। उन्हाेंने बताया कि बार-बार प्रदर्शन व रैलियां करके पेंशन बहाली संघर्ष समिति कर्मचारियों की एकता व एनपीएस के विरोध को सरकार तक पहुंचा चुकी है। परंतु सरकार इस ओर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठा रही है। कर्मचारी 30 से 35 साल तक सेवा करने के बाद भी अपने बुढ़ापे को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहा है। एनपीएस को भंग कर पुरानी पेंशन नीति 1972 को लागू किया जाए। इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी से ऋषि नैन, सुशील शर्मा, संदीप बड़ौदा, अनूप लाठर, ज्ञान चंद, पुरुषोत्तम मजोका, देवराज बालियान, प्रमोद, जिला प्रधान संदीप टूर्ण, प्रदीप सिंहमार, जितेंद्र पांचाल, वरुण, पदम प्रजापति व राजवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पुलिस फिर कर्मियों पर बरसा पानी
कर्मियों ने विरोध जताकर बैरियर तोड़कर जीटी रोड की तरफ कूच किया तो विरोध में पानी की बौछार करने के आदेश दिए। जैसी ही पानी की बौछार शुरू हुई तो पहले पुलिसकर्मियों की तरफ पानी फेंका गया। इसके बाद विरोध जताने वाले कर्मचारियों की तरफ मोड़ा गया। ऐसा होने से विरोध जताने वाले और उन्हें रोकने वाले सभी भीग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed