{"_id":"4534b26511654bd0919852562b1102c2","slug":"agitation-against-encroachment-office-locked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण के खिलाफ नपा कार्यालय को जड़ा ताला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण के खिलाफ नपा कार्यालय को जड़ा ताला
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Tue, 15 Sep 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड पर दो युवकों की मौत के बाद शहर की सामाजिक संस्था व शहर के
विज्ञापन
लोगों से संयुक्त रूप से शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने
प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पूरे बाजार को बंद कराया। प्रदर्शनकारियों
ने इतना गुस्सा था कि कई बार उन्होंने रेलवे रोड पर धरना दिया, जिससे
राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बाद में उन्होंने नगरपालिका कार्यालय को ताला जड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने लगभग चार घंटे तक शहर में प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने नगरपालिका कार्यालय में पहुंचकर लोगों की समस्या सुनी और उसका निवारण करने का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया। बता दे कि शनिवार को शहर के रेलवे रोड पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई थी। मौत होने के बाद शहर के लोगों में शहर में हो रहे अतिक्रमण के प्रति गहरा रोष था। जिसको लेकर शहर की सामाजिक संस्था युवा बोलेगा मंच और दूसरी संस्थाओं ने रेलवे रोड व दूसरे मार्गों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए सोमवार को शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर की दुकानों को बंद कराया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बाद में नगरपालिका कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इससे नपा के पूरे स्टाफ में अफरातफरी मची रही और अधिकारी कार्यालय से नदारद दिखाई दिए।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पूरा शहर अतिक्रमण से जकड़ा है। इससे रेलवे रोड सहित दूसरे मार्गों पर पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के कारण अकसर दुर्घटनाएं हो रही हैं और प्रतिदिन लोग चोटिल हो रहे हैं। शनिवार को अतिक्रमण की वजह से बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से मांग कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि नपा अधिकारी दुकानदारों से सुविधा शुल्क लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। भारतीय समाज कल्याण मंच ने भी इस पर रोष जताया। रेलवे रोड पर दो युवकों की मौत होने के बाद भारतीय समाज कल्याण मंच ने रोष जताया और संस्था के अध्यक्ष रणबीर सिंह चौहान ने रेलवे रोड पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए थाना प्रभारी मनोज कुमार से गुहार लगाई है।
प्रदर्शनकारियों ने निकाली टायरों की हवा
रेलवे रोड पर बढ़ते अतिक्रमण को हटवाने के लिए प्रदर्शनकारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर सरियों व रेत से भरे ट्रक व ट्रालियों के टायरों की हवा निकालनी शुरू कर दी। जिसे देख सभी दुकानदारों ने सड़क पर रखे सामान को समेटना शुरू कर दिया।
आचार संहिता के कारण रुका कार्य
पीडब्लूडी विभाग के एसडीओ ने बताया कि रेलवे रोड पर टू लेन की प्रपोजल पास हो चुकी है। इसका निर्माण लगभग दो करोड़ की लागत से किया जाएगा, लेकिन पंचायती चुनाव की वजह से चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। इसलिए टू लेन का कार्य बंद है। चुनाव आचार संहिता के बाद रेलवे रोड़ पर टू लेन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
रेलवे रोड पर होगी नो इंट्री
प्रदर्शनकारियों ने शहर में अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ रेलवे रोड पर भारी वाहनों की नो इंट्री की मांग भी प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखी। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि रेलवे रोड पर सुबह नौ बजे से सायं आठ बजे तक नो इंट्री रहेगी। अगर कोई आदेशों की पालना नही करेगा, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी के आश्वासन पर लौटे प्रदर्शनकारी
शहर में हो रहे प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ नगरपालिका कार्यालय में पहुंचे और प्रदर्शनकारियों की समस्या सुनी। बाद में थाना प्रभारी ने लोगों को आश्वासन दिया कि अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी दुकानदार दुकानों के आगे सामान रखेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।