{"_id":"61707fd7a1361226d0348ee1","slug":"after-the-beating-of-javed-the-opponent-left-the-field-pulled-the-referee-from-among-the-people-and-brought-it-back-and-completed-the-match-karnal-news-knl871455178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जावेद की पटखनी के बाद प्रतिद्वंद्वी ने छोड़ा मैदान, लोगों के बीच से रैफरी खींचकर वापस लाया और मुकाबला पूरा करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जावेद की पटखनी के बाद प्रतिद्वंद्वी ने छोड़ा मैदान, लोगों के बीच से रैफरी खींचकर वापस लाया और मुकाबला पूरा करवाया
विज्ञापन
बड़ा गांव स्थित माता शाकुंभरी देवी मंदिर में आयोजित मेले के दूसरे दिन आयोजित दंगल में जावेद पहलव?
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बड़ागांव में मां शाकंभरी देवी मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में मुख्य मुकाबला जम्मू के पहलवान जावेद ने जीता। अपने प्रतिद्वंद्वी को उन्होंने जमकर धोया। एक बार तो वह मैदान छोड़कर भाग निकला लेकिन रेफरी ने उसे पकड़ा। फिर कहा कि वह कुश्ती का समय पूरा करे। मजबूरन उसे मुकाबला पूरा करना पड़ा। दर्शकों व ग्रामीणों ने इस कुश्ती पर पुरस्कार की घोषणाएं कीं।
बुधवार को आयोजित मुकाबले में जावेद का पलड़ा प्रतिद्वंद्वी पहलवान पर कुछ ज्यादा ही भारी पड़ गया। जावेद ने उसे कई बार पटका। लगातार फजीहत होती देख प्रतिद्वंद्वी पहलवान मुकाबला छोड़कर अखाड़े से बाहर हो गया। तब रेफरी उसे पकड़कर लाया और कुश्ती का समय पूरा करने के लिए कहा। जावेद ने अंतत: उसे चित कर मुकाबला जीत लिया। जावेद की जीत पर दर्शकों ने खूब धनवर्षा की।
जावेद भारतीय दूरसंचार निगम की ओर से पहलवानी करते हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले दस साल से कुश्ती लड़ रहे हैं। वह कुछ समय पहले नेपाल में हुई कुश्ती प्रतियोगिता में 71 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीत चुके हैं। उन्होंने युवाओं को दुर्व्यसनों में पड़ने की बजाय पहलवान बनने की प्रेरणा भी दी।
विज्ञापन
दंगल में करीब 30 कुश्तियां हुई। अन्य मुकाबलों में पहलवान प्रताप, रमन, रोहित, प्रदीप, अनिल, विकास, शमशेर, रजत, मोनू, सुनील, सोनू, रमन, हवा सिंह, शेखर, राकेश, खलीफा बिंदर, मोहम्मद अली, मनप्रीत, सिमरनजीत कौर, खैरा, विशाल, विक्की, प्रिया, सुमित, सुमित, सुखदेव, रचना, सोमा, अंकित, कुलदीप, रमन व गौरव ने जीत हासिल की।