फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   After rice millers, now employees open front against FCI

राइस मिलर्स के बाद अब कर्मचारियों ने एफसीआई के खिलाफ खोला मोर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
After rice millers, now employees open front against FCI
राइस मिलर्स के बाद अब एफसीआई एक्जीक्यूटिव स्टॉफ यूनियन ने भी भारतीय खाद्य निगम की पक्षपातपूर्ण नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने बुधवार को मंडल कार्यालय करनाल पर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। धरने की अध्यक्षता यूनियन के राज्य सचिव संजय लोहाट ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा से अन्य प्रदेशों को रेल मार्ग द्वारा हजारों किलोमीटर दूर आसाम, अरुणांचल प्रदेश आदि को खाद्यान्न भेजा जाता है। इसमें प्रबंधन पक्ष की ओर से भंडारण हानि के लिए यहां के कर्मचारियों को दोषी ठहराया जाता है। अन्यायपूर्ण तरीके से कर्मचारियों से रिकवरी की जाती है। कर्मचारी दिन रात मेहनत करके जहां देश को खाद्यान्न सुरक्षा प्रदान करने में योगदान दे रहे हैं। वहीं प्रबंधन पक्ष द्वारा चार्ज शीट देकर व कर्मचारियों का तबादला कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा क्षेत्र के लिए जो नए जीएम आए हैं। वे रोजाना नए सर्कुलर निकाल रहे हैं। इससे निगम का कार्य सुगमतापूर्वक चलने की बजाय बाधित हो रहा है। यूनियन की मांग है कि रेल हेड पर धर्म कांटे लगवाए जाएं ताकि निगम को हानि न हो। प्रबंधन इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। वहीं जांच के नाम पर कर्मचारियों को निलंबित कर दिया जाता है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नवीन मलिक, रामबीर यमुनानगर, अविनाश तरावड़ी, हर्ष दहिया व मनीष दहिया अंबाला सहित यमुनानगर, अंबाला, पानीपत, तरावड़ी, बराड़ा, करनाल, नेवल व पिंगली रोड डिपो के कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed