फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   After looting Rs 2.25 crore, the criminals were having fun in Manali, police arrived.

Karnal News: सवा दो करोड़ की लूट के बाद मनाली में मस्ती कर रहे बदमाश, पुलिस पहुंची

Fri, 09 Jan 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 09 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
After looting Rs 2.25 crore, the criminals were having fun in Manali, police arrived.
शनिवार को हुई वारदात में मौके पर मिले हत्यार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-16 निवासी सोने के कारीगर आदिक यशवंत पाटिल और उनके साले बबन माने के साथ शनिवार रात को साढ़े दस बजे हुई सवा दो करोड़ रुपये की लूट (दो करोड़ 10 लाख का डेढ़ किलो सोना और 15 लाख रुपये नकद) के बाद बदमाश मनाली भाग गए और वहां पर मस्ती कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के बाद पुलिस की जांच टीमें सतर्क हो गई और एक टीम मनाली पहुंच चुकी है। एसपी का दावा है पुलिस बदमाशों के नजदीक है और शुक्रवार को आरोपियों को काबू करने के बाद मामले का खुलासा भी कर सकती है।

पुलिस को अलग-अलग क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज और मिले इनपुट में सामने आया है कि रात को बदमाश स्कूटी पर सवार होकर आए थे। स्कूटी को नमस्ते चौक के नजदीक खड़ा किया। इसके बाद पैदल वारदात स्थल के नजदीक पहुंचे। जैसे ही उन्हें मौका मिला सोने के कारीगर आदिक व साले बबन माने के साथ वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बदमाश डेढ़ किलो सोना और 15 लाख रुपये नकदी से भरा बैग लेकर पैदल नमस्ते चौक की तरफ निकले। यहां से किराए की टैक्सी ली और पहले अंबाला और इसके बाद मनाली पहुंच गए। वहीं, वारदात में घायल सोने के कारीगर आदिक पाटिल का इलाज मोहाली के निजी अस्पताल में चल रहा है। वारदात को सुलझाने के लिए करनाल एसपी ने सीआईए समेत पांच टीमों का गठन किया था। पुलिस साइबर और सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर जांच में लगी थी।
विज्ञापन




सोना पिघलाने वाले व्यक्ति का नाम भी आया सामने

सूत्रों के अनुसार, वारदात में चार से पांच लोग शामिल हैं। एक सोना पिघलाने का काम करने वाले व्यक्ति का भी वारदात में नाम सामने आया है। संदेह है कि उसी ने ही वारदात की योजना बनाई। इसके लिए उसने बदमाशों से संपर्क साधा। जब सभी की सहमति बन गई तो दो दिन से सोना कारीगरों के आने और जाने की रेकी की गई। फिलहाल पुलिस की टीमें स्थानीय लोगों की संलिप्तता के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। अब तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बदमाश कहां के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह है मामला

सेक्टर-16 स्थित सामुदायिक केंद्र के नजदीक शनिवार देर रात साढ़े 10 बजे स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहे सोना कारीगर आदिक और उनके साले बबन माने पर झाड़ियों के पीछे छिपे दो नकाबपोश बदमाशों ने स्कूटी को धक्का देकर गिरा दिया था। इसके बाद बदमाश ने आदिक के सिर में लोहे की रॉड जैसी गुप्ती से सिर में वार कर दिया। जबकि इस दौरान उनके साले बबन माने मौके से मदद के लिए घर की ओर दौड़ गए। सिर में गुप्ती लगने से आदिक बेसुध हो गए। बदमाशों ने उन्हें साथ लगते प्लॉट और झाड़ियों में फेंक दिया और 15 लाख रुपये और डेढ़ किलो सोना (कीमत लगभग 2.10 करोड़ रुपये) से भरा बैग लेकर भाग गए। वहां से गुजर रहे राहगीर अंशुल लाठर और सूरज ने घायल आदिक को अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में आदिक ने उन्हें लूट की जानकारी दी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना के बाद डीएसपी शहर राजीव कुमार व सीआईए की तीनों टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मौके से लोहे ही रॉडनुमा गुप्ती, खून से सना पत्थर और घड़ी बरामद की थी।


वर्जन-
लूट की वारदात को सुलझाने में हमारी टीमें लगी हैं। पुलिस को कुछ इनपुट मिला है, उसी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। हम बदमाशों के नजदीक हैं, जल्द खुलासा किया जाएगा। - नरेंद्र बिजारनिया, एसपी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed