{"_id":"5e58358f8ebc3ef3be4d2549","slug":"after-kadnapping-the-girl-feeding-him-an-in-toxicating-substance-he-made-pornographic-videos-and-then-tried-to-kill-him-by-giving-poison-in-the-hospital-karnal-news-knl2362842","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोपियों ने खाने में जहर देकर मारनी चाही थी युवती, शिकायत का 21 महीने बाद सीएम के आदेश पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के आरोपियों ने खाने में जहर देकर मारनी चाही थी युवती, शिकायत का 21 महीने बाद सीएम के आदेश पर केस दर्ज
विज्ञापन
पानीपत के पांच युवकों ने युवती का अपहरण कर नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी अश्लील वीडियो बनायी। सदमे के बाद मानसिक तनाव में आयी युवती को जब उपचार के लिए कल्पना चावला मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया तो वहां पर भी आरोपियों ने खाने में जहर देकर युवती को मारने की कोशिश की। शिकायत के बाद भी पुलिस जांच के नाम पर पीड़ित के परिजनों को चक्कर कटवाती रही। 21 माह तक युवती का पिता आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भटकता रहा, लेकिन कहीं पर भी सुनवाई नहीं हुई। सीएम के आगे दुखड़ा रोने के बाद आखिरकार पुलिस ने अब चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
घटनाक्रम के अनुसार पानीपत निवासी पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि मई 2018 के पहले सप्ताह की बात है। जब पानीपत के ही पांच युवक उसकी बेटी को नशा देकर अपहरण करके एक होटल में ले गए। वहां पर उसकी बेटी का अश्लील वीडियो बनाया। शिकायत के बाद पानीपत पुलिस ने एक ही आरोपी को पकड़ा। सदमे से उसकी बेटी मानसिक रूप से बीमार हो गई। उसका कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में मनोरोग विभाग में इलाज चल रहा था। इसी दौरान एक आरोपी का परिवार 18 मई, 2018 को मेडिकल कालेज पहुंचा और बेटी को खाने में जहर देने का प्रयास किया। इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया और खाने को जांच के लिए लेबोरेट्री में भेज दिया। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। तब से अब तक वे लगातार कभी जांच अधिकारी, कभी थानेदार तो कभी बड़े अधिकारियों से मिलते रहे। करीब दो महीने पहले लेबोरेट्री ने भी खाने में जहर होने की पुष्टि करते हुए रिपोर्ट का जवाब दिया है। इसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित के परिजनों ने सीएम मनोहर लाल से मिलकर गुहार लगायी। सीएम ने मामले में एसपी करनाल को फोन किया। इसके बाद केस दर्ज किया गया है।
तथ्य जुटाए जा रहे : एसपी
एसपी सुरेंद्र भौरिया ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले में तथ्य जुटाए जा रहे हैं। केस में जो भी सच्चाई सामने आएगी, उसके आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।