{"_id":"66de4a918190d59bb8087616","slug":"after-cm-union-minister-reached-renu-balas-house-felt-respect-karnal-news-c-18-knl1008-470267-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सीएम के बाद रेणु बाला के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री, हुई मानमनोव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सीएम के बाद रेणु बाला के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री, हुई मानमनोव्वल
विज्ञापन
- पूर्व मेयर रेणू बाला गुप्ता नहीं मानीं, बोलीं-10 सितंबर को समर्थकों से रायमशविरा कर लेंगे निर्णय
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। एक दशक तक हरियाणा को नेतृत्व देने वाली करनाल सीट पर सत्तारूढ़ भाजपा का संकट अभी खत्म नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बाद 24 घंटे के अंदर करनाल के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी टिकट नहीं मिलने से रूठीं पूर्व मेयर रेणू बाला गुप्ता को मनाने पहुंचे लेकिन बात अभी बनी नहीं है। हालांकि मनोहर लाल ने दावा किया है कि ऐसा हर बार होता है, जो नाराज लोग हैं, उन्हें मना लिया जाएगा। इससे इतर, पूर्व मेयर रेणू बाला गुप्ता ने 10 सितंबर को अपने समर्थकों की बैठक बुलाई है, जिसमें ही चुनावी फैसला लेने की बात कही है।
नगर निगम करनाल की पूर्व मेयर रेणू बाला गुप्ता भाजपा की सांगठनिक गतिविधियों में भी लगातार सक्रिय रही हैं, वह करनाल सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रही थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हो या फिर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के कार्यक्रम रहे हों, वह हर कार्यक्रम में शामिल रही हैं।
मनोहर लाल और नायब सैनी दोनों के ही चुनाव में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। इसलिए उनकी दावेदारी प्रबल मानी जा रही थी, लेकिन जब विधान सभा का चुनाव घोषित हुआ तो भाजपा ने टिकट मनोहर लाल के करीबी माने जाने वाले जगमोहन आनंद को थमा दिया। जिससे वह खफा हो गईं और अपने साथ धोखा होने, विश्वास का कत्ल होने जैसी बातें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर अपनी नाराजगी को जाहिर किया। इसके बाद से ही भाजपा में खलबली है।
विज्ञापन
रेणू बाला गुप्ता के मान मनोव्वल के प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में शनिवार को देर रात सीएम नायब सिंह भी उनके आवास पर पहुंचे थे और रविवार को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी उनके घर पहुंच गए। मनोहर लाल ने उनसे पार्टी का कार्य करने की बात कही लेकिन फिलहाल अभी रेणू बाला गुप्ता ने कोई सटीक जवाब नहीं दिया है।
रेणू बाला गुप्ता ने बताया कि सीएम नायब सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने उनसे पार्टी का कार्य करने को कहा है लेकिन अभी वह किसी निर्णय पर नहीं पहुंची हैं। 10 सितंबर को शहर के अनमोल गार्डन में शाम सात बजे उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं, समर्थकों की बैठक बुलाई है। रायमशविरा किया जाएगा। समर्थक जैसा कहेंगे, उसी के आधार पर वह आगे का निर्णय करेंगी।