फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Admissions decreased in government schools of Haryana compared to last year

Haryana: पिछले साल के मुकाबले दो लाख कम हुए दाखिले, पोर्टल पर पिछले साल थी 25 तो इस साल 23 लाख संख्या

Tue, 19 Jul 2022 09:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह गगन तलवार, अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
गगन तलवार, अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 19 Jul 2022 09:03 PM IST
सार

प्रदेश में इस बार पहली से 12वीं कक्षा तक हुए 23 लाख दाखिले हुए। वहीं पिछले सत्र में 25 लाख से ज्यादा दाखिले  हुए थे।

विज्ञापन
Admissions decreased in government schools of Haryana compared to last year
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नए शैक्षणिक सत्र में एमआईएस पोर्टल की खामियों और विद्यार्थियों की दाखिले के लिए परिवार पहचान पत्र की अनिवार्यता ने इस बार सरकारी स्कूलों की छात्र संख्या को प्रभावित किया है। हरियाणा प्रदेश में इस बार सरकारी स्कूलों में पोर्टल पर करीब दो लाख तक छात्र संख्या घटी है। कोरोना के मामलों में गिरावट आने के बाद फिर से निजी स्कूलों की तरफ विद्यार्थियों के रुख को भी इसका कारण माना जा रहा है। 

विज्ञापन


दाखिलों के मामले में सीएम सिटी करनाल प्रदेश में पांचवें और जीटी बेल्ट में टॉप पर है। यहां इस बार 779 स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा तक 134198 दाखिले हुए हैं। वहीं जीटी बेल्ट में 111261 विद्यार्थियों के दाखिलों के साथ कैथल दूसरे पायदान पर है।
विज्ञापन


जबकि ट्विन सिटी अंबाला महज 80600 विद्यार्थियों के दाखिलों के साथ जीटी बेल्ट में सबसे अंतिम पायदान पर हैं। प्रदेश के आंकड़ों की बात करें तो इस बार करीब 23 लाख विद्यार्थियों के दाखिले हुए हैं। जबकि सत्र 2021-22 में 25 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा कैथल में घटे विद्यार्थी, पानीपत की स्थिति ठीक
अगर पिछले सत्र में हुए दाखिलों से इस बार के अब तक हुए दाखिलों की तुलना करें तो जीटी बेल्ट में कैथल में सबसे आगे रहा है। यहां 12698 दाखिले पिछले बार से कम हुए हैं। वहीं पानीपत की स्थिति जीटी बेल्ट के अन्य जिलों से काफी अच्छी है, यहां पिछले सत्र से 5460 विद्यार्थी ही कम हैं। करनाल दूसरे नंबर है। यहां 12270 दाखिले कम हुए हैं। पिछले सत्र में 146468 दाखिले हुए थे, इस बार 134198 एडमिशन हुए हैं। 


इस जिले की यह है स्थिति 

  • जिला      वर्ष 2021-22      2022-23      अंतर 
  • करनाल      146468      134198      12270
  • कैथल      123959      111261      12698
  • पानीपत      113568      108108      5460
  • यमुनानगर      111337      104937      6400
  • कुरुक्षेत्र      92332      84098      8234
  • अंबाला     87900      80600      7300


इस बार 9वीं और 11वीं में दाखिला प्रक्रिया फिर शुरू हुई है। कुछ विद्यार्थियों का डाटा एमआईएस पोर्टल पर अपडेट होना बाकी है, फिलहाल इसकी जांच कर रहे हैं। दाखिलों के मामले में जीटी बेल्ट में करनाल सबसे आगे है। यहां अब तक 134198 दाखिले हो चुके हैं। -रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed