फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   admission, college admission, karnal

बीए और बीकॉम में दाखिले को मारामारी

Wed, 29 Jun 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Wed, 29 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
admission, college admission, karnal
Student - फोटो : Demo pic

कॉलेजों में मिशन एडमिशन अब अंतिम चरण की ओर अग्रसर है। दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन का वीरवार को आखिरी दिन है। अब तक जिले के सरकारी, एडिड और निजी कॉलेजों में करीब 25 हजार छात्र आवेदन कर चुके हैं। जिले में सबसे अधिक आवेदन पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में आए हैं। अब तक कॉलेज की कुल 5750 सीटों के मुकाबले 7320 छात्रों ने आवेदन किए है। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जून है तथा हार्ड कॉपी जमा करवाने की आखिरी तारीख एक जून है, विद्यार्थी शाम को चार बजे तक कॉलेज में हार्ड कॉपी जमा करवा सकेंगे।

विज्ञापन


कॉलेजों में हर बार की तरह इस बार भी बीए और बीकॉम की सीटों पर मारामारी रहेगी। राजकीय कॉलेज में बीए की 480 सीटों पर 2107 व बीकॉम की 400 सीटों पर 1537 छात्रों ने आवेदन किया है। ऐसे में इस बार राजकीय कॉलेज के इन दोनो विषयों पर दाखिले की मेरिट सूची 80 से ऊपर रहने की उम्मीद है। इसके अलावा बीसीए, कंप्यूटर साइंस, मेडिकल व नॉन मेडिकल में दाखिले को लेकर कड़ी स्पर्धा रहने की उम्मीद है। हर बार की तरह इस बार भी एमए में दाखिलों लेकर छात्रों की भीड़ कम रही है। महिला महाविद्यालय में भी 1800 सीटों पर अब तक करीब 2850 छात्राओं ने आवेदन किया है। इस कॉलेज में भी सबसे अधिक ओवदन बीए व बीकॉम के लिए मिले हैं।
विज्ञापन


वर्जन
कॉलेज में दाखिले के लिए अब तक 7320 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। 30 जून आवेदन करने की आखिरी तारीख है और एक जून को शाम चार बजे तक विद्यार्थी आवेदन फार्म की हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा करवा सकेंगे। फार्मों की जांच के बाद दाखिले की प्रथम मैरिट सूची पांच जुलाई को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीण भारद्वाज, प्राचार्य पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed