फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   admission, college admission, cut off list, education, karnal

अंतिम कट ऑफ भी नहीं दिला सकी राहत

Tue, 19 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Tue, 19 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
admission, college admission, cut off list, education, karnal
college - फोटो : Bureau

सरकारी कॉलेजों में दाखिले से वंचित विद्यार्थी अंतिम कट ऑफ लिस्ट का इंतजार कर रहे थे लेकिन अंतिम कट ऑफ भी कई विद्यार्थियों को राहत नहीं दिला सकी। पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय की फिजिकल प्रजेंस के बाद लगी फाइनल कट ऑफ लिस्ट भी औसतन सभी विषयों में 75 प्रतिशत से ऊपर रही है। इस बार बीकॉम से ज्यादा नॉन मेडिकल में दाखिलों को लेकर विद्यार्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है।

विज्ञापन


कॉलेज में बीएससी नॉन मेडिकल के दाखिलों के लिए जनरल कैटेगरी की तीनों कट ऑफ 80 प्रतिशत से ऊपर रही हैं। वहीं फिजिकल प्रजेंस के आधार पर दाखिला का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को भी ज्यादा राहत नहीं मिली है। महाविद्यालय की ओर से सोमवार को फाइनल कट ऑफ लिस्ट जारी की गई है। इसमें बीएससी नॉन मेडिकल की ऑल इंडिया कैटेगरी की कट ऑफ 80.4 प्रतिशत पर रुकी है। जनरल व अन्य श्रेणी  की कट ऑफ में कुछ प्वांइटों का अंतर दिखाई दिया है, लेकिन ज्यादातर विषयों की कट ऑफ में कोई ज्यादा अंतर दिखाई नहीं दिया है। ऐसे में दाखिले इंतजार में बैठे हजारों विद्यार्थियों के अरमानों पर पानी फिर गया है। राजकीय महाविद्यालय की फाइनल कट ऑफ जारी होते ही शहर के एडिड व प्राइवेट कॉलेजों में दाखिलों के लिए विद्यार्थियों की भीड़ जुटने लगी है। इससे अब उन कॉलेजों में खाली सीटों पर दाखिले के लिए मारामारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


राजकीय कॉलेजों में कम अंकों की वजह से पिछड़ने वाले विद्यार्थियों के लिए इन कॉलेजों में दाखिला लेना भी उतना आसान नहीं है। क्योंकि दयाल सिंह, डीएवी व महिला डीएवी जैसे कॉलेजों में 80 प्रतिशत से अधिक सीटों पर एडमिशन हो चुके हैं। ऐसे में कम अंक प्रतिशत वाले विद्यार्थियों को इन कॉलेजों में दाखिला मिलना भी मुश्किल लग रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को शहर के प्राइवेट कॉलेजों की तरफ रुख करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित चिरंजीलाल शर्मा कॉलेज की फाइनल कट आफ
कक्षा    ऑल इंडिया    हरियाणा ओेपन    बीसी-ए    बीसी-बी    एससी    इबीसी
बीएससी कंप्यूटर    73.0    78.6    66.8    60.4    59.2    61.0
बीएससी नॉन मेडिकल    80.4    73.2    65.4    64.0    60.8    61.2
बीएससी बायोटेक    54.2    ----    ----    ----    -----    -----

बीएससी मेडिकल    77.4    69.4    68.8    66    66.4    ----
बीए    76.2    65.8    63.2    53.0    63.2    51.8
बीकॉम    75.8    70.6    68.6    63.8    65.0    56.6
बीसीए    66.6    52.2    55.4    61.6    53.6    61.0
बीटीएम    62.6    52.0    -----    -----    -----    -----
बीएएमसी    52.8    -----    -----    ----    -----    ----
--------
वर्जन
राजकीय महाविद्यालयों में कुछ प्रोफेशनल कोर्स को छोड़कर अन्य सभी कोर्स की सीटें भर चुकी हैं। फाइनल कट ऑफ में आने वाले विद्यार्थियों को जल्द से जल्द एडमिशन लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद एक और वेटिंग लिस्ट भी लगाई जाएगी। इसमें यदि कोई सीट खाली रहती है तो उस पर वेटिंग स्टूडेंट को एडमिशन दिया जाएगा।
- डॉ. प्रवीण भारद्वाज, कार्यवाहक प्राचार्य पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed