{"_id":"60c3cc318ebc3e281d50b37b","slug":"administration-alert-the-third-wave-of-corona-karnal-news-knl728023133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की तीसरी लहर को लेकर प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की तीसरी लहर को लेकर प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए शुक्रवार को सीएमओ डॉक्टर योगेश शर्मा ने प्राइवेट बाल चिकित्सकों व आईएमए के अध्यक्ष संग बैठक की। साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में मौजूद आक्सीजन बेड, वेंटिलेटर और अन्य उपकरणों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर सभी बालरोग विशेषज्ञों से सहयोग के लिए आगे आने की अपील की। आईएमए अध्यक्ष सहित अन्य डाक्टरों ने इस पर सहमति जताई।
सीएमओ ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों पर अधिक खतरे की आशंका जताई जा रही है। इसे लेकर हम सभी को पहले से ही तैयार रहना होगा। इसके तहत कोरोना के लक्षण मिलने पर बच्चों के अधिक से अधिक सैंपल कराने और स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी देने पर जोर दिया गया। इस मौके पर उप सिविल सर्जन डा. मंजू पाठक, आईएमए अध्यक्ष डा. केबी जैन, आईएपी अध्यक्ष डा. नवीन, डा. अरविंद आदि उपस्थित रहे।
पांव पसार रहा ब्लैक फंगस, नौ नये मरीज मिले
कोरोना के 17 नये मामले, 56 ने दी महामारी को मात, एक की गई जान
करनाल। जिले में एक ओर जहां कोरोना संक्रमण लगातार कम हो रहा है, वहीं ब्लैक फंगस पांव पसारता जा रहा है। शुक्रवार को भी ब्लैक फंगस के नौ नए मामले सामने आये हैं। दूसरी ओर कोरोना के सिर्फ 17 मामले सामने आये हैं, जो पहले ही अपेक्षा काफी कम हैं। वहीं 56 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन
बता दें अभी तक जिले में कोरोना को लेकर 379600 लोगों के सैंपल लिये गये हैं। इनमें से 339676 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 39688 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 38750 लोग ठीक होकर घर चले गये हैं। 407 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि जिले में अब तक 531 मरीजों की कोरोना से जान जा चुकी है। फिलहाल जिले का पॉजिटिविटी रेट 8.18 प्रतिशत और रिकवरी रेट 97.63 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है।
ये है ब्लैक फंगस की स्थिति
टोटल केस - 147
दाखिल - 41
रेफर - 39
डिस्चार्ज - 21
अपने आप गये- 8
मौत - 38
परिवार संग कार में आएं और वैक्सीन लगवाएं, ड्राइव-थ्रू में आज अंतिम मौका
करनाल। सिविल सर्जन करनाल डा. योगेश शर्मा ने बताया कि 12 जून शनिवार को एकबार फिर शहर के एनडीआरआई के मुख्य गेट से ड्राइव-थ्रू वैक्सीनेशन का आयोजन किया जा रहा है। यह टीकाकरण कार्यक्रम सुबह 8 बजे से शुरू होकर 11 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर टीकाकरण का लाभ लें। सभी लोग जो टीकाकरण कराना चाहते हैं, वह कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर आएं। पंजीकरण न होने पर ड्राइव-थ्रू वैक्सीनेशन में प्रवेश वर्जित होगा। उन्होंने बताया कि यह टीकाकरण अभियान केवल 12 जून शनिवार तक ही चलाया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को 50 केंद्रों पर 6246 लाभार्थियों टीका लगवाया है।
गाड़ी में चार से अधिक न बैठें और मास्क पहनकर रखें
सिविल सर्जन ने बताया कि एक गाड़ी में चार से ज्यादा व्यक्ति न हो और सभी मास्क को पहनकर रखें। टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक अपनी गाड़ी में ही रुकें व किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर नजदीक खड़ी एंबुलेंस को सूचना दें, जिससे कि चिकित्सा सहायता जल्द से जल्द प्रदान की जा सके।