{"_id":"69139a44928bc91a5406c220","slug":"aditi-and-arpita-stood-second-in-the-speech-competition-karnal-news-c-18-knl1008-778733-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: भाषण प्रतियोगिता में अदिति और अर्पिता रहीं द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: भाषण प्रतियोगिता में अदिति और अर्पिता रहीं द्वितीय
Wed, 12 Nov 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
असंध। गीता यूनिवर्सिटी में आयोजित अग्रश 2025 कार्यक्रम में जेपीएस अकादमी के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। भाषण प्रतियोगिता में 11वीं कक्षा की अदिति और अर्पिता ने द्वितीय स्थान, समूह गायन में टीम ने तृतीय स्थान और नृत्य प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। वैज्ञानिक प्रदर्शनी में कक्षा 10वीं की समायरा और परी ने अपने प्रोजेक्ट सूर्य के प्रकाश के बिना चंद्रमा पर बिजली उत्पादन के जरिये दर्शकों का मन मोहा। विद्यार्थियों को समापन समारोह पर ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन