{"_id":"5d780d6e8ebc3e93c8165164","slug":"action-karnal-news-knl4719493","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच प्रदूषण केंद्रों की चालान काट मशीनें की जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच प्रदूषण केंद्रों की चालान काट मशीनें की जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण केंद्रों की मनमानी के खिलाफ अमर उजाला में छपी खबर के बाद आरटीए विभाग की टीम ने दिनभर जांच केंद्रों पर चेकिंग अभियान चलाया। अनियमितताएं मिलने पर एक केंद्र की मान्यता रद्द करने की सिफारिश की गई। इसके अलावा पांच केंद्रों के चालान करके मशीनें जब्त की गई। इन केंद्रों पर निर्धारित फीस से ज्यादा रुपये लेकर मात्र फोटो ही खींचकर प्रमाण-पत्र बनाते पाया गया।
भारत सरकार की मोटर वाहन संबंधित नई नोटिफिकेशन लागू होने के बाद लोगों में जुर्माने का डर बना हुआ है। ऐसे में वाहन चालक अपने सभी कागजात कंपलीट करने में लगे है। प्रदूषण जांच केंद्र वाहन स्वामियों से प्रदूषण जांच के पैसे ज्यादा ले रहे है। इतना ही नहीं मात्र फोटो उतारकर कंप्यूटर में पहले से ही दर्ज डाटा के अनुसार पॉल्यूशन प्रमाण पत्र तैयार किये जा रहे हैं। 23 केंद्रों पर जांच की प्रक्रिया जानने के बाद समाचार प्रकाशित किया था। अनीश कुमार यादव अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुये अपनी चेकिंग टीम को निर्देश दिये और चेकिंग टीम द्वारा 10 प्रदूषण जांच केंद्र पर अचानक छापा मारा। छापे के दौरान पांच प्रदूषण केंद्रों का मौके पर पाई गई खामियों के कारण मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया और उक्त सभी प्रदूषण जांच केंद्रों की सभी मशीन जब्त की गई। इनमें केएस पॉल्यूशन चेकिंग केंद्र पुराना जीटी रोड, आरके पॉल्यूशन चेकिंग केंद्र पुराना बस अड्डा के सामने, केएस पॉल्यूशन चेकिंग केंद्र जीटी रोड उचाना करनाल, पीआर पॉल्यूशन चेकिंग केंद्र विपरीत करनाल जेल शामिल रहा। जिनमें कमियां पाई गई।
प्रदूषण जांच सर्टिफिकेट के रेट इस प्रकार है।
डीजल वाहन 100/- रुपये
पट्रोल टू व्हीलर 50 /- रुपये
पट्रोल फोर व्हीलर 80/- रुपये
रद्द किया जाएगा लाइसेंस
चेकिंग टीम ने एसके प्रदूषण जांच केंद्र मेरठ रोड नगला मेघा द्वारा निर्धारित रेट से ज्यादा पैसे लिये गये। अतिरिक्त उपायुक्त अनीश कुमार द्वारा उक्त प्रदूषण जांच केंद्र को नोटिस दिया गया। ताकि उक्त प्रदूषण जांच केंद्र का लाइसेंस रद्द किया जा सके।
विज्ञापन
चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। वाहन चालक निर्धारित रेट से ज्यादा पैसे न दें। यदि कोई ज्यादा पैसे मांगते हैं तो उनकी शिकायत दें।
अनिश यादव, एडीसी।