{"_id":"628019089423c73693233dc9","slug":"act-honestly-and-don-t-be-rude-to-anyone-karnal-news-knl108216599","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड एचपीएस अधिकारियों को कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड एचपीएस अधिकारियों को कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। हर व्यक्ति को अपना कार्य दिल और इमानदारी से करना चाहिए और किसी के साथ अभद्रता नहीं करनी चाहिए। ये विचार सेवानिवृत्त हरियाणा पुलिस महानिदेशक बलजीत सिंह सिंधू ने कही। वो शनिवार को करनाल क्लब में हरियाणा राज्य पुलिस से सेवानिवृत्त अधिकारियों की ओर से आयोजित मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में हरियाणा पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए करीब 90 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसमें उप पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक रैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी शामिल थे। सेवानिवृत उप पुलिस अधीक्षक कलीराम राणा की देखरेख में आयोजित किया गया। इस दौरान सूबे सिंह लोहान सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। अपनी टीम का गठन भी सभी से सहमति से किया।
सेवानिवृत डीजीपी बीएस सिंधू ने कहा कि उनके पिता ने कहा था कि जिस व्यक्ति का हो सके तो भला करना लेकिन बुरा किसी का मत करना। हम सभी को सकारात्मक विचारों के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि उनके कार्यकाल में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के बच्चों के लिए स्कूल बनाए थे, उनकी इस प्रणाली को देखने के लिए अन्य राज्य से पुलिस अधिकारी भी हरियाणा में आए थे ताकि वह अपने राज्यों में भी ये सुविधा शुरू कर सके। डीएवी पुलिस स्कूलों में करीब 20 हजार बच्चे शिक्षा लेते हैं। इनमें से 8 हजार बच्चे पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों के हैं। वे पहले डीजीपी रहे हैं जिन्हें सरकार द्वारा चार महीने की एक्सटेंशन भी मिली है। उन्होंने रिटायर्ड अधिकारियों को कहा कि वह भगवान का नाम ले और समाज सेवा करें। अपने स्वास्थ्य का सबसे पहले ध्यान रखें।
मांगों को लेकर किया विचार
बैठक में हरियाणा सरकार द्वारा छठे वेतन आयोग को लागू करते समय एचपीएस अधिकारियों को एचसीएस अधिकारियों से कम वेतनमान में रखा है, जबकि हरियाणा राज्य के गठन के समय से ही दोनों अधिकारी एचपीएस व एचसीएस समान वेतनमान में रहे हैं। चंदर सिंह उप पुलिस अधीक्षक सेवानिवृत ने इस संबंध में पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय में लंबित याचिका के बारे व सरकार से हुई बैठक के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी है। सभी उपस्थित सेवानिवृत्त अधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि हमारी इन जायज व न्यायोचित मांगों को पूरा करे। इस दौरान चंद्र सिंह, सरदार श्रवण सिंह, राजगोपाल अमीर सिंह, करताराम, रोनकी राम, सुखबीर सिंह त्यागी, रामवीर दहिया व सुरेंद्र शर्मा मुख्य तौर पर मौजूद रहे हैं।