{"_id":"60ea0bd58ebc3e9eac03123e","slug":"accused-of-killing-a-married-woman-by-giving-poison-dowry-murder-case-registered-karnal-news-knl760557149","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप, दहेज हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप, दहेज हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
करनाल। इंद्री थाना क्षेत्र के गढ़ी गुजरान गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता की दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति, सास, ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यूपी के सहारनपुर में सरसावा थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी काला उर्फ विनोद पुत्र नाथी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन प्रीति की शादी दो साल पहले इंद्री थाने के गढ़ी गुजरान गांव के जसबीर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के एक महीने बाद से ही ससुराल वाले प्रीति को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। इसके लिए उसकी पिटाई भी करते थे। वह मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। कई बार प्रीति मायके आई और पूरी बात बताई, लेकिन परिजन समय के साथ सब ठीक हो जाएगा, यह समझ कर बातचीत के बाद उसे फिर ससुराल भेज देते थे।
10 जुलाई को सुबह आठ बजे जसबीर ने फोन कर सूचना दी कि प्रीति की तबीयत खराब है, उसका बीपी बढ़ा हुआ है। इसे इंद्री के अस्पताल में ले जा रहे हैं, वहीं आ जाओ। काला उर्फ विनोद अपने पिता नाथी, चाचा सकतू, समय सिंह, नेकीराम, संदीप, जसरथ सिंह आदि के साथ प्रीति की ससुराल पहुंचा तो वह घर में ही मृत पड़ी थी। उसे किसी अस्पताल नहीं ले जाया गया था। काला उर्फ विनोद का आरोप है कि उसने जब कुछ लोगों से पूछा तो जानकारी हुई कि प्रीति को जहर देकर मारा गया। काला ने आरोप लगाते हुए बताया कि प्रीति के ससुरालियों ने उसकी बहन प्रीति को जहर देकर मार डाला है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रीति के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
इंद्री थाने के उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार के अनुसार मृतका के भाई विनोद कुमार उर्फ काला की शिकायत पर जसबीर, तेजो, सुरेंद्र, कश्मीरी व जसपाल के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतका की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।