फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused arrested for writing Khalistani slogans on the walls of schools

स्कूलों की दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for writing Khalistani slogans on the walls of schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। दयाल सिंह कॉलेज और डीएवी स्कूल की दीवार पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखने वाला एक आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खुलासा हुआ है कि इस मामले के तार अमेरिका से जुड़े हैं। आरोपी ने एक हजार अमेरिकन डॉलर के लालच में एक साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
20 जून को पुलिस को सूचना मिली थी कि अज्ञात लोग दयाल सिंह कॉलेज और डीएवी स्कूल की दीवार पर ‘हरियाणा बनेगा खालिस्तान’ लिखकर फरार हो गए हैं। इस सूचना पर तत्कालीन सिविल लाइन थाना प्रभारी संदीप मौके पर पहुंचे तो वहां पंजाबी और अंग्रेजी में ये नारे लिखे थे। थाना प्रभारी ने उसकी वीडियो बनाने के बाद वहां पर रंग पुतवा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की भी एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें उसने इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसपी गंगाराम पूनिया ने मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया। शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटियाला के गांव गुरदीतपुर का रहने वाला है आरोपी
तीन जुलाई की रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक असंध गौरव राजपुरोहित के नेतृत्व में टीम ने एक आरोपी मनजीत निवासी दुल्द्दी जिला पटियाला, पंजाब को उसके गांव गुरदीतपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने उपरोक्त वारदात को अपने एक अन्य साथी रेशम सिंह वासी जिला बरनाला, पंजाब के साथ मिलकर अंजाम दिया था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि अमेरिका से एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप के माध्यम से आरोपियों से संपर्क किया था और यह कार्य करने पर एक हजार अमेरिकन डॉलर देने का वादा किया था। लोकेशन भी उसी व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। आरोपी मनजीत को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी व दूसरे आरोपी रेशम सिंह को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed