फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accidental death of daughter, father's leg broken

हादसे में बेटी की मौत, पिता की टांग टूटी

Mon, 02 Jun 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Mon, 02 Jun 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
रंबा चौकी के समीप मोड़ पर कैंटर की टक्कर लगने से बाइक सवार पिता की टांग
विज्ञापन
टूट गई और 22 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। राहगीरों ने तुरंत दोनों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लेकर आए। डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया और पिता का इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली वह रोते बिलखते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव पाढ़ा निवासी दलबीर और उसकी बेटी कुसुम देवी दोनों रविवार सुबह गांव खुरदन धनोरा (लाडवा) में अपनी विवाहित बेटी का पीलिया (शगुन की मिठाई) देने जा रहे थे।

रंबा चौकी के समीप मोड़ पर एक कैंटर चालक ने जोर से टक्कर मारी। बाइक का संतुलन बिगड़ गया और जोर से सड़क पर जा गिरे। कुसुम देवी के सिर व अन्य जगह गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। दलबीर की टांग टूट गई और शरीर में कई जगह चोट आई है। दुर्घटना की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए। हर किसी ने इनका सहयोग करके मानवता का परिचय दिया।

मौजूद लोगों में से किसी ने परिजनों को सूचना दी तो कई लोग इन्हें तुरंत इलाज दिलवाने के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर आए। लोगों के सहयोग से दलबीर सिंह को इलाज मिल गया, लेकिन कुसुम देवी नहीं बच सकीं। उसकी मौत पर हर किसी की आंखें अस्पताल में नम हो रही थी।

बहन को देना चाहती थी दिलासा
कुसुम देवी अपनी बड़ी बहन गांव खुरदन धनोरा (लाडवा) को दिलासा देने के लिए पिता के साथ पीलिया देने जा रही थी। क्योंकि उसकी बड़ी बहन के लड़का मृत हुआ था। इससे उनका परिवार मायूस था। कुसुम इसलिए अपनी बहन को दिलासा देकर उसका हौसला बढ़ाना चाहती थी। कुसुम फोन पर भी बहन से कई बार बात कर समझाती रहती थी। कुसुम को क्या पता था कि बड़ी बहन इस घटना के बाद और भी ज्यादा टूट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed