फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accident in Karnal, Driver and cleaner changing tyre of pickup were crushed by trolley

करनाल में हादसा: पिकअप का टायर बदल रहे चालक व क्लीनर को ट्राले ने कुचला, शामगढ़ फ्लाईओवर के पास हुई घटना

Thu, 27 Jun 2024 12:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 27 Jun 2024 12:05 PM IST
सार

करनाल में जीटी रोड शामगढ़ फ्लाईओवर के समीप एक सड़क हादसा हुआ है। मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि एक राजस्थान नंबर पिकअप गाड़ी जिसमें लीची भरी हुई थी। उसका टायर में पंचर हो गया था तो पिकअप चालक व क्लीनर उसका टायर बदल रहे थे।

विज्ञापन
Accident in Karnal, Driver and cleaner changing tyre of pickup were crushed by trolley
हादसे के बाद की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल जीटी रोड पर शामगढ़ के समीप अल सुबह पिकअप गाड़ी का टायर बदल रहे ड्राइवर व क्लीनर को ट्राला चालक ने कुचल दिया। ट्राले में सरिया भरा हुआ था। चालक मौके पर ट्राला छोड़कर फरार हो गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अल सुबह साढ़े तीन बजे सूचना मिली थी कि जीटी रोड शामगढ़ फ्लाईओवर के समीप एक सड़क हादसा हुआ है। मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि एक राजस्थान नंबर पिकअप गाड़ी जिसमें लीची भरी हुई थी। उसका टायर में पंचर हो गया था तो पिकअप चालक व क्लीनर उसका टायर बदल रहे थे। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में ट्राला चालक आया और उन दोनों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। तरावड़ी थाना जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed