फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Academy of all sports will open in Haryana

हरियाणा: प्रदेश में सभी खेलों की अकादमी खुलेगी, खिलाड़ियों को नौकरी भी मिलेगी

Thu, 23 Dec 2021 02:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह गगन तलवार, अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
गगन तलवार, अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 23 Dec 2021 02:26 AM IST
सार

हरियाणा की खेल अकादमी केंद्र सरकार की ओर से चल रही गुजरात और केरल की तर्ज पर होंगी। एक-दो खेल की नहीं बल्कि सभी खेलों की दो-दो अकादमी होंगी। 

विज्ञापन
Academy of all sports will open in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ट्विटर

विस्तार

छोटे स्तर पर खेल नर्सरियों को शुरू करने के बाद अब प्रदेश सरकार हरियाणा में खेल अकादमी भी शुरू करने जा रही है। एक-दो खेल की नहीं बल्कि सभी खेलों की दो-दो अकादमी होंगी। जो प्रदेश के खिलाड़ियों को न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेंगी। बल्कि खिलाड़ियों को नौकरी दिलाने में भी मददगार बनेंगी। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच नरेश कुमार ने बातचीत में बताया कि 2022 में इस खास परियोजना पर सरकार की ओर से कार्य शुरू किया जाएगा। वर्तमान में केंद्र सरकार की ओर से गुजरात और केरल में राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल अकादमी चल रही हैं। इसी तर्ज पर प्रदेश सरकार ने हरियाणा में सभी खेलों की अकादमी खोलने का फैसला किया है, क्योंकि हरियाणा खेलों में देश का सबसे खास राज्य माना जाता है। अभी ओलंपिक में भी हमारे खिलाड़ियों का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। 
विज्ञापन


कोच नरेश कुमार बुधवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। वे भारतीय रेलवे में सीटीसी के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा वे खेल नर्सरी की चयन समिति में भी हैं। हाल ही में उनके निर्देशन में 13 वर्ष बाद हरियाणा की टीम ने सीएन नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप जीती है। अब एशियन गेम्स के लिए तैयारी है।  ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जहां जिस खेल का रुझान वहीं उसी की होगी अकादमी 

कोच नरेश कुमार ने बताया कि किस जिले में या कहां किस खेल की अकादमी शुरू की जाए, इसके लिए खिलाड़ियों के रुझान और प्रतियोगिताओं में उनके प्रदर्शन के हिसाब से निर्णय लिया जाएगा। जैसे जीटी रोड बेल्ट में वॉलीबॉल का रुझान ज्यादा है, तो यहां पर पंचकूला या मधुबन में वॉलीबॉल अकादमी शुरू हो सकती है। हालांकि अभी इसके लिए निर्णय लिया जाना है। इसी तरह रोहतक और हिसार की तरफ भी वहां के खिलाड़ियों के रुझान के हिसाब से अकादमी होगी। 

2022 एशियन गेम्स की चल रही तैयारी 

कोच नरेश ने बताया कि उनकी टीम इंडियन वॉलीबॉल लीग जीतने के बाद 2019 में एशियन चैंपियनशिप के लिए जा चुकी है। लेकिन इस बार इससे भी आगे जाने का लक्ष्य है। इसके लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। अगस्त 2022 में ही एशियन गेम्स होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि क्रिकेट और कबड्डी लीग केवल भारत में होने के बाद खत्म हो जाती हैं। लेकिन वॉलीबॉल लीग में विजेता टीम एशियन वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेती है। यहां से प्रथम तीन स्थान पर आने वाली टीम वर्ल्ड वॉलीबॉल लीग के लिए जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed