{"_id":"680415563da458f6f50d8735","slug":"a-young-man-partying-in-a-car-was-stabbed-karnal-news-c-18-knl1008-627384-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कार में पार्टी कर रहे युवक को घोंपा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कार में पार्टी कर रहे युवक को घोंपा चाकू
विज्ञापन
करनाल। कुटेल गांव के पास ढाबे पर रात को कार में पार्टी कर रहे युवकों पर दो गाड़ियों में सवार होकर आए 10 लोगों ने हमला कर दिया। हमले में अराईपुरा गांव निवासी नैन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। नैन सिंह को तीन बार चाकू घोंपा गया।
हमले के बाद आरोपी दोनों गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। दूसरी ओर घायल नैन सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल के दोस्त अजय ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ कार में पार्टी कर रहा था। तभी एक अनजान युवक आया और माचिस मांगी। अजय के साथी ने माचिस दे दी। वह सिगरेट जलाकर वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद जब नैन सिंह कार से उतरा तो वही युवक अपने साथियों के साथ वापस लौटा और उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल नैन किसी तरह भागकर कार में आकर बैठ गया। संवाद