फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a young boy and girl commited suicide by jumping in front of goods train

12 मार्च को होनी थी लड़की की शादी, युवक संग ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, जताई जा रही ये आशंका

Thu, 05 Mar 2020 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Mar 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
a young boy and girl commited suicide by jumping in front of  goods train
सांकेतिक तस्वीर।

युवक-युवती ने मंगलवार देर रात मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने आत्महत्या की है। लड़की की 12 मार्च को शादी तय हुई थी। उससे पहले ही दोनों ने ट्रेन के आगे आकर जान दे दी।

विज्ञापन


दोनों की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। युवती और युवक अलग-अलग गांव के रहने वाले थे । जीआरपी ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। फिलहाल इस मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है। जीआरपी जांच कर रही है।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात जीआरपी को सूचना मिली कि उचाना नहर के समीप युवक-युवती के शव पड़े हैं। जीआरपी कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और मृतकों की शिनाख्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद जीआरपी ने शवों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के मॉर्चरी हाउस भेजा। बुधवार को जीआरपी ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई। जीआरपी थाना प्रभारी ताराचंद का कहना है कि मामले को हर पहलू से जोड़कर जांच की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed