{"_id":"68055d855fe4f9506a08dd7a","slug":"a-three-year-old-child-was-injured-in-the-accident-karnal-news-c-18-1-knl1006-628684-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हादसे में तीन साल का बच्चा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हादसे में तीन साल का बच्चा जख्मी
विज्ञापन
शराब के नशे में दिल्ली नंबर की कार के चालक ने अन्य कार को मारी टक्कर
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जीटी रोड पर शुक्रवार देर रात शराब के नशे में धुत कार चालक ने सामने से जा रही कार को टक्कर मार दी। जिससे दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में एक तीन साल का बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हालांकि दोनों कारों के एयरबैग खुल जाने से बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार हवा में उछलकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद की। घायल बच्चे को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाया और शराबी चालक को हिरासत में ले लिया। प्राथमिक जांच में पुष्टि हुई है कि दिल्ली नंबर की कार का आरोपी चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। जबकि दूसरी कार कैथल की थी।