फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A grade university circumvented the UGC regulations

ए ग्रेड यूनिवर्सिटी में यूजीसी नियमों को ठेंगा

Mon, 10 Feb 2014 12:49 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Mon, 10 Feb 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
A grade university circumvented the UGC regulations
शिक्षकों की संख्या के लिहाज से यूजीसी के मानक ए ग्रेड कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के लिए बेमानी साबित हो रहे हैं। इसका खामियाजा यहां पढ़ाई कर रहे हजारों विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शिक्षाविद इन हालातों को विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बता रहे हैं। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में शिक्षकों की संख्या के आंकड़े यूनिवर्सिटी की पोल खोलने के लिए पर्याप्त हैं।
विज्ञापन


नियमित शिक्षकों की संख्या के बारे में यूजीसी के मानक तय हैं, लेकिन केयू इन मानकों को ठेंगा दिखा रही है। यदि केयू में कार्यरत शिक्षकों की संख्या और यूजीसी के तय किए गए मानकों पर गौर किए जाए तो हालात एकदम विपरीत नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजीसी के नियमों के अनुसार किसी भी यूनिवर्सिटी व अन्य शिक्षण संस्थान में 90 प्रतिशत शिक्षक रेगुलर होने आवश्यक हैं और 10 प्रतिशत अढोक पर हो सकते हैं। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में शिक्षकों की संख्या पर गौर किया जाए तो यहां 50 प्रतिशत से अधिक पद खाली पड़े हैं।

पिछले पांच वर्ष के आंकड़ों पर गौर करें, तो इस अवधि में कुल 50 के आसपास शिक्षकों की भर्ती की गई, जबकि इस दौरान रिटायर होने वाले शिक्षकों की संख्या इससे करीब तीन गुना है।  


पैसा बचाने के लिए तैयार किए जाते हैं मौसमी बेरोजगार
 
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में रेगुलर शिक्षकों की भर्ती न कर अनुबंध के आधार पर शिक्षकों को रखा जाता है। ऐसे शिक्षकों को साल भर में केवल 8-10 माह तक काम करवाया जाता है। कई बार तो परीक्षाओं के दौरान ही रिलीव कर दिया जाता है। ऐसा करने से एक ओर से छात्रों के लिए परेशानी होती है, दूसरी ओर शिक्षक भी मौसमी बेरोजगार बनने को मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed