फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A complaint in the open court... satisfied consumers or broken trust

Karnal News: खुले दरबार में आई एक शिकायत... संतुष्ट उपभोक्ता या टूटा हुआ भरोसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
A complaint in the open court... satisfied consumers or broken trust
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बिजली निगम ने खुला दरबार लगाया लेकिन महज एक फरियादी ही पहुंचा। अधिकारी दो घंटे तक खाली बैठे रहे। इस स्थिति से सवाल भी उठा कि क्या लोग बिजली निगम की व्यवस्था से संतुष्ट हैं या उनका दरबार में समाधान न होने के कारण भरोसा टूट चुका है।
सेक्टर-12 स्थित बिजली निगम सर्किल कार्यालय में मंगलवार को खुला दरबार आयोजित किया गया था। अब बुधवार को पंचकूला से विशेष टीम करनाल पहुंचकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनने के लिए बड़े स्तर पर दरबार लगाएगी। मंगलवार को खुले दरबार की अध्यक्षता कर रहे अधीक्षक गुरदीप सिंह वालिया ने की।
विज्ञापन


---

जहां सबसे ज्यादा शिकायतें वहीं सन्नाटा

बिजली निगम ऐसा कार्यालय है, जिससे जुड़ी शिकायतें आमतौर पर सबसे ज्यादा होती हैं। बिजली कटौती, गलत बिल, ट्रांसफार्मर खराब होना, लो वोल्टेज और फॉल्ट जैसी समस्याएं आमजन के रोजमर्रा के जीवन को सीधे प्रभावित करती हैं। ऑनलाइन शिकायतों की संख्या अधिक है। बिजली विभाग के आंकड़े बताते हैं कि पिछले डेढ़ माह में 13,756 ऑनलाइन शिकायतें आईं। सबसे अधिक बिजली कटौती की शिकायतें रहीं। 26 शिकायतों का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
ऑनलाइन शिकायतों की स्थिति

डिवीजन
शिकायत
समाधान

सिटी डिवीजन 9998

9995

सब अर्बन वन 577

577

सब अर्बन दो
2155

2151

असंध

1026

1007
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed