{"_id":"6952e1d6b9175e9cea066621","slug":"a-child-dies-after-being-hit-by-a-train-while-chasing-a-kite-karnal-news-c-18-knl1018-812616-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पतंग का पीछा करते हुए ट्रेन से कटकर बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पतंग का पीछा करते हुए ट्रेन से कटकर बच्चे की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शिव कॉलोनी के नजदीक पतंग पकड़ने के लिए रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से आर्केजी (9) की मौत हो गई। हादसे के बाद राजकीय रेलवे पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शिव कॉलोनी निवासी रीना देवी ने बताया कि उसके बेटे आर्केजी (9) को उनकी ननद (लड़के की बुआ) काली देवी ने गोद लिया था। सोमवार को उनकी ननद काली देवी सेक्टर नौ में मजदूरी करने के लिए गई थी।
आर्केजी रेलवे लाइन के नजदीक खेल रहा था। बच्चे ने इस दौरान एक कटी हुई पतंग देख ली। वो पतंग पकड़ने के लिए दौड़ता हुआ रेलवे लाइन पर पहुंच गया। इस दौरान आई वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच अधिकारी ऋषि कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।