{"_id":"6973e7c34ad149dfa1026be5","slug":"a-black-car-without-a-number-plate-was-fined-rs-30000-karnal-news-c-18-knl1018-831075-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बिना नंबर प्लेट की काली कार का काटा 30 हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बिना नंबर प्लेट की काली कार का काटा 30 हजार का चालान
विज्ञापन
काले शिशे वाली कार का चालान करते एसएचओ
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान काले शीशे, जाली और फिल्म लगी एक काली कार का 30 हजार रुपये का चालान काटा गया। इस कार पर नंबर प्लेट भी नहीं थी और चालक मौके पर दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर पाया।
इसके अलावा पुराना बस स्टैंड क्षेत्र से तीन मोडिफाई बाइकों को भी जब्त किया गया। इन पर नंबर प्लेट नहीं थी और सिलेंसर भी मोडिफाई कराया हुआ था। जांच के दौरान बाइकों के चालक भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था।
सिविल लाइन थाना के प्रभारी रामलाल ने बताया कि लगातार चेकिंग जारी है। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कसने का एसपी की ओर से निर्देश है। लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे बाइक और वाहन ही वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल होते पाए जाते हैं। ब्यूरो