फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   एक सप्ताह बाद भी शिवानी के हत्यारोपी गिरफ्त से बाहर

एक सप्ताह बाद भी शिवानी के हत्यारोपी गिरफ्त से बाहर

Sat, 09 Mar 2013 05:33 AM IST
Karnal
Karnal Updated Sat, 09 Mar 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। समानता, जागरूकता, सशक्तीकरण और महिलाओं के पक्ष में बुलंद आवाज, ये नारे, भाषण और दावे महिला दिवस के मौके पर धर्मनगरी में कई जगह गूंजे। इसी बीच एक मार्च को मौत का शिकार हुई शिवानी की मां ने आवाज उठाई कि क्या कानून सिर्फ सड़कों पर उतरने वालों के साथ है। उनकी बेटी की मौत एक मार्च को हुई थी। शाहाबाद पुलिस ने इस घटना के लिए जिम्मेदार उनके स्वर्गीय दामाद की मौसी व मौसेरी बहन के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था, लेकिन सप्ताह बीत चुका है, अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। इशारा इस बात की ओर था कि वीरवार को अमीन में फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता दुर्गा वर्मा की मौत के जिम्मेदार सभी आरोपियों को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने के चंद मिनटों बाद गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन शिवानी प्रकरण के आरोपी सप्ताह बाद भी खुलेआम घूम रहे हैं। पंचकूला सेक्टर-21 की कोठी नंबर 1449 वासी राजरानी पत्नी रामेश्वर बहादुर ने सप्ताह पहले थाना शाहाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी। राजरानी का कहना है कि दो वर्ष पहले उनके दामाद की मौत हो चुकी है, दामाद की मौत से 22 दिन पहले उनकी बेटी ने एक पुत्र को जन्म दिया था, जिसके बाद से उनकी बेटी कसबा शाहाबाद के गांव पाड़लू में ससुराल में रह रही थी, लेकिन ससुराल वाले उसकी शादी दामाद के मौसेरे भाई से करने के इच्छुक थे, लेकिन मौसी व मौसेरी बहन को इस शादी पर एतराज था। राजरानी का आरोप है कि ये सब पुलिस की मिलीभगत के कारण हो रहा है। इस महिला व उनके पति हरियाणा डायरेक्टर ऑडिट जरनल के सेवानिवृत्त डिप्टी एजी रामेश्वर बहादुर ने सवाल उठाया कि क्या पुलिस लोगों के सड़कों पर उतरने के बाद ही न्याय देती है। साफ है इशारा अमीन की घटना की ओर था, जहां विवाहिता दुर्गा को प्रताड़ित करने के आरोपियों को विरोध के बाद पुलिस ने तुरंत काबू कर लिया और एक मार्च को दर्ज मामले के बावजूद उनकी बेटी शिवानी की मौत की जिम्मेदार दोनों महिला आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। इसके अलावा राजरानी ने शिवानी के ससुराल वालों को भी घेरा। उन्होंने कहा कि बेटी की मौत के जिम्मेदार जितना उनके दामाद की मौसी व मौसेरी बहन है, उतना ही बेटी के ससुराल वाले भी हैं, क्योंकि घटना के बाद इन्होंने तुरंत मायकेवालों को सूचित नहीं किया था। शिवानी के ससुरालवाले इलाज में चौकसी बरतने के बजाय उसकी वीडियो रिकार्डिंग बनाते रहे। राजरानी ने बेटी के ससुराल वालों की नीयत पर सवाल उठाए। उनके दामाद का एक भाई पानीपत में ड्रग कंट्रोल ऑफिसर है, जबकि दूसरे भाई का जिला अंबाला के कसबा बराड़ा में हेल्थ केयर नाम से प्राइवेट अस्पताल है। इन्होंने शिवानी की हालत बिगड़ने पर उसे शाहाबाद में उपचार दिलाने के बजाय, दूसरे जिले के अस्पताल में ले जाकर उपचार कराना जरूरी समझा।
विज्ञापन


दुर्गा वर्मा का पति और जेठ रिमांड पर
जेठानी को भेजा जेल
अमीन स्थित ससुराल में फंदे पर लटका मिला था विवाहिता का शव

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। गांव अमीन स्थित ससुराल में दुर्गा वर्मा की मौत के मामले में उसके पति व जेठ को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि जेठानी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। थाना केयू के एसएचओ नसीब सिंह ने बताया कि गांव अमीन वासी जगदीश कुमार की पत्नी दुर्गा वर्मा बुधवार रात को कमरे में फंदे से लटकी मिली थी। इस मामले में थानेसर ठठेरान गली वासी मृतका की मां चंद्रवती वर्मा पत्नी स्वर्गीय बालकराम वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। गुस्साए मायके वालों ने सड़क पर जाम भी लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया था। मामले में गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपी शुक्रवार को न्यायालय में पेश किए गए। न्यायाधीश ने इस मामले में मृतका के पति जगदीश कुमार और जेठ विजय कुमार को दो दिन के रिमांड पर भेजा है, जबकि दुर्गा वर्मा की जेठानी पूजा रानी पत्नी विजय कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। थानेसर वासी दुर्गा ने मई 2007 में अमीन वासी जगदीश से लव मैरिज की थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि मौत की घटना से 15 दिन पहले भी जगदीश ने दुर्गा को बुरी तरह पीटा था और बुधवार रात को वह ससुराल में मृत मिली थी। मृतका की बाजू पर पैन से लिखा हुआ था कि उसकी मौत का जिम्मेदार जेठ और जेठानी है।
विज्ञापन


पति के अवैध संबंधों से परेशान महिला ने खाया जहर
महिला सेल ने कराया था सप्ताह पहले समझौता
तीन मार्च को ही ससुराल आई थी विवाहिता

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। घरेलू विवाद के चलते जहरीली वस्तु का सेवन करने वाली अनुराधा जीवन और मौत के बीच झूल रही है। उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक महिला का उपचार जारी था। हालांकि डॉक्टरों ने महिला की हालत खतरे से बाहर बताई है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही मायके वाले शाहाबाद पहुंच चुके थे। पता चला है कि पति-पत्नी के बीच विवाद काफी पुराना है। जिला करनाल पुलिस के महिला सेल में भी यह मामला जांच के लिए भेजा गया था, जहां पत्नी-पत्नी का समझौता करा दिया गया था। महिला के रिश्तेदार बिट्टू चावला ने बताया कि असंध जिला करनाल वासी अनुराधा की शादी 20 अप्रैल 2012 को शाहाबाद सैदा मोहल्ला वासी राजबीर सिंह के साथ हुई थी। महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया कि उनके दामाद के किसी महिला के साथ अवैध संबंध हैं और शादी के बाद वह मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था, जिसके कारण अनुराधा पिछले 7-8 माह से मायके मेें थी। इसी वजह से अनुराधा की ओर से करनाल में पति के खिलाफ अर्जी लगाई गई थी। यहां पुलिस के महिला सेल ने इनका समझौता कराया था, जिसके बाद 3-3-2013 को ससुराल पहुंची थी। ससुराल में आने के बाद भी पति-पत्नी में तकरार जारी थी और इसके चलते यह घटना हुई। समाचार लिखे जाने तक इस संदर्भ में मामला दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed