{"_id":"61f3093dd0981009886fe8b7","slug":"917-patients-won-the-battle-in-two-days-two-died-300-infected-karnal-news-knl97203471","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में 917 मरीजों ने जीती जंग, दो की मौत, 300 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में 917 मरीजों ने जीती जंग, दो की मौत, 300 संक्रमित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में कोरोना के केस घटते जा रहे हैं लेकिन मौत का सिलसिला जारी है। पिछले दो दिन में कोेरोना के दो मरीजों की मौत हुई है। वहीं 300 नए केस आए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि 917 मरीज ठीक हुए हैं। बुधवार को कोरोना के 189 केस मिले और 386 मरीज ठीक हुए। एक मरीज की मौत हुई। वीरवार को 111 नए मामलों के साथ 531 मरीज ठीक हुए और एक मरीज की मौत हो गई। नए संक्रमित मामलों में एनडीआरआई कर्मचारी, पुलिस जवान, आंगनबाड़ी वर्कर्स, बीएसएफ का जवान, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, नागरिक अस्पताल की स्टाफ नर्स, अध्यापक आदि शामिल हैं।
285 मरीज होम आइसोलेट
दो दिन में आए मरीजों में से 285 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं 3 मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। दो मरीजों को जेल में आइसोलेट किया गया है।
जिले में 1753 सक्रिय केस
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में कोरोना के 1753 सक्रिय केस हैं। अब तक 578 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 2336 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 686545 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें 46912 पॉजिटिव केस आए थे, जिनमें से 44581 मरीज ठीक होकर घर चले गए।