फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   विकास हत्याकांड : मुख्य शूटर सहित हत्यारों की सहायता करने वाले छह आरोपी काबू, मुख्य आरोपी अभी भी हैं फरार

विकास हत्याकांड : मुख्य शूटर सहित हत्यारों की सहायता करने वाले छह आरोपी काबू, मुख्य आरोपी अभी भी हैं फरार

Thu, 31 Jan 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
विकास हत्याकांड : मुख्य शूटर सहित हत्यारों की सहायता करने वाले छह आरोपी काबू, मुख्य आरोपी अभी भी हैं फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। विकास हत्याकांड के 12 दिन बाद पुलिस ने बदमाश जबरा और कृष्ण दादुपुर के मुख्य शूटर दिलबाग खेड़की को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जिन्होंने विकास की मुखबिरी दी और इन बदमाशों को अपने यहां शरण दी थी। पुलिस ने मुख्य शूटर दिलबाग उर्फ सोनू व ठरी गांव निवासी जसपाल को कोर्ट में पेश कर दस दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है और वहीं अन्य चार आरोपियों को पुलिस गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी। बता दें 2013 से कृष्ण दादुपुर अंजनथली निवासी नरेश की हत्या करना चाहता है, उसने नरेश पर भी कई बार जानलेवा हमले किए। इसके बाद उसने 29 जुलाई 2018 को इन बदमाशों ने नरेश के भाई बबली की हत्या की और अब 17 जनवरी को दादुपुर खुर्द विकास उर्फ पिंटू की जीटी रोड पर शामगढ़ के समीप एक ढाबे पर हत्या कर दी। गौरतलब है कि पुलिस इससे पहले भी पांच आरोपियों को मुखबरी के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि मुख्य आरोपी कृष्ण और जबरा अभी फरार है। पुलिस ने इन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है।

पुलिस पर की थी आरोपियों ने फायरिंग
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया विकास दादुपुर की हत्या के बाद पुलिस निरंतर आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। 29 जनवरी की रात को सीआईए-1 इंचार्ज दीपेंद्र राणा व निरीक्षक बिजेंद्र भंडारी की अध्यक्षता में बनाई की टीम को सूचना मिली की विकास व बबली हत्याकांड में शामिल मुख्य शूटर दिलबार उर्फ सोनू गांव खेड़की यमुनानगर, जसपाल निवासी ठरी के साथ गांव निडाना में नहर की पटरी पर बाइक के साथ मौजूद है जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची तो इस दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस की टीम पर फायर किए, पुलिस बाल-बाल बच गई और दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन



विवान होटल में खड़े होकर की थी विकास की रेकी
एसपी भौरिया ने बताया कि 17 जनवरी को विकास की हत्या से पहले बदमाश जबरा, कृष्ण, सन्नी व शूटर दिलबाग विवान होटल में खड़े होकर रेकी कर रहे थे। इस दौरान शूटर दिलबाग होटल के वॉशरूम में गया तो वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद ही उन्होंने विकास की हत्या की। वारदात को अंजाम देने के बाद स्कूटी चलाकर भागने वाला आरोपी सोनू था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव ठरी में बनाई थी हत्या की योजना, फिर बीबीपुर जटान, लाडवा में भी रुके
एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी जसपाल उर्फ पाली वासी ठरी आरोपी कृष्ण दादुपुर और आरोपी सोनू उर्फ दिलबाग का दोस्त है। ये दोनों आरोपी बबली अंजनथली की हत्या के बाद कई बार जसपाल उर्फ पाली के गांव में उसके घर पर रुके थे। विकास उर्फ पिंटू हत्याकांड से पहले भी ये दोनों आरोपी दो दिन तक जसपाल के घर पर रुके थे, जिसके दौरान इन्होंने विकास उर्फ पिंटू की हत्या की साजिश रची थी और इस दौरान ही जसपाल द्वारा उन्हें दो सिम दी। जो गाड़ी आरोपियों के पास थी उसके लिए नकली नंबर प्लेट उपलब्ध करवाई थी। विकास की मुखबरी कपूर उर्फ गोल्डी वासी झंझाड़ी व सोनू वासी भैणी खुर्द ने दी थी। विकास की हत्या के बाद बदमाश बीबीपुर जटान गांव में आरोपी दीपक के पास रहे थे, इसके बाद वे लाडवा में एक मकान में रुके थे, जो आरोपी आशीष उर्फ गोलूू व सचिन वासी बुबआ यमुनानगर ने दिलाया था। इन सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जबरा व कृष्ण को विकास ने गोली मारने की दी थी धमकी, इसलिए की हत्या
एसपी भोरिया ने बताया कि विकास दादुपुर ने फेसबुक पर बदमाश जबरा व कृष्ण को गोली मारने की धमकी दी थी और वह अंजनथली निवासी नरेश का सारा काम देख रहा था। इसलिए वह बदमाशों की नजरों में खटक रहा था। यही कारण है इसी रंजिश के कारण उन्होंने विकास की हत्या की।


यहां से लूटी कारें
मुख्य शूटर दिलबाग उर्फ सोनू के अंजनथली बबली और विकास हत्याकांड में शामिल था, इससे अलग इसके खिलाफ कई मामले मर्डर, हत्या का प्रयास आदि के दर्ज हैं। बबली हत्याकांड में प्रयोग की गाड़ी आई-20 सोनू उर्फ दिलबाग द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर अनाज मंडी शाहबाद से लूटी गई थी। यमुनानगर से अपने साथियों के साथ मिलकर स्विफ्ट कार की लूट थी। यमुनानगर के थाना खिजराबाद क्षेत्र से एक व्यक्ति से एक बाइक छीनी थी। विकास उर्फ पिंटू हत्याकांड में प्रयोग की गई क्रेटा गाड़ी लाडवा से छीनी थी।



बरामद किए तीन कट्टे
आरोपियों से पुलिस ने पधाना गांव से छीनी हुई बाइक, 315 बोर की दो देसी पिस्तौल, एक देसी पिस्तौल 09 एमएम, दो जिंदा कारतूस और दो खाली खोल बरामद किए गए। आरोपियों से वॉकी टॉकी अभी बरामद करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed