फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   8.76 lakh metric tonnes of paddy arrived in the district

Karnal News: जिले में 8.76 लाख मीट्रिक टन धान की आवक

Thu, 23 Oct 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 23 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
8.76 lakh metric tonnes of paddy arrived in the district
करनाल। जिले की विभिन्न मंडियों में अब तक 8 लाख 76 हजार 516 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से 587844 मीट्रिक टन, हैफेड की ओर से 176034 और हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा 112638 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। मंडियों से धान उठान का कार्य सरकारी खरीद एजेंसियों को समय पर कराने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से सरकारी खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पैदावार को खरीदा जाए, किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न आने दें। मंडियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध रखें, समय पर धान का उठान कराया जाए। साथ ही किसानों की सुविधा के लिए स्वच्छ पेयजल, सुलभ शौचालय तथा साफ-सफाई में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। इसी के साथ उपायुक्त उत्तम सिंह ने किसानों से अपील की है कि मंडी में अपने बारी पर ही आएं ताकि समय पर फसल की खरीद हो सके। उन्होंने कहा कि किसान खेतों में फानों में आग न लगाएं। इससे जहां प्रदूषण को बढ़ावा मिलता है, वहीं भूमि की उर्वरा शक्ति भी कम होती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed