{"_id":"5adb834b4f1c1b82028b5b79","slug":"81524335435-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदबुद्धि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला दुकानदार को पुलिस ने तीसरे दिन किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदबुद्धि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला दुकानदार को पुलिस ने तीसरे दिन किया गिरफ्तार
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदबुद्धि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला दुकानदार को पुलिस ने तीसरे दिन किया गिरफ्तार
करनाल। शहर के कुंजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय मंदबुद्धि युवती के साथ दुकान के गोदाम में दुष्कर्म करने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने तीसरे दिन गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वह दो दिन तक कुंजपुरा थाना के चक्कर काटते रहे, तब जाकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। परिजनों ने बताया कि आरोपी सेक्टर-9 निवासी भुखल उर्फ राजेंद्र उनकी बेटी को 20 रुपये देकर अपने गोदाम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। 16 अप्रैल को उसने जब उसकी बच्ची के साथ दुकान में लेजाकर दुष्कर्म किया तो एक दुकानदार ने उसे देख लिया। इसके बाद उसकी बेटी ने बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। तब जाकर उन्होंने 19 अप्रैल को पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने तीन दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।