फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   फरवरी से सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे मैकेनिकल वर्करज

फरवरी से सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे मैकेनिकल वर्करज

Sun, 17 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
फरवरी से सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे मैकेनिकल वर्करज
सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे मैकेनिकल वर्कर्स
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन मुख्यालय चरखी दादरी, कैंप कार्यालय करनाल यूनियन की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त मीटिंग राज्य प्रधान सत्यपाल वर्मा की अध्यक्षता में जाट धर्मशाला में हुई। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष जताया, साथ ही आगामी दो फरवरी से सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाने को लेकर रणनीति तैयार की गई। राज्य अध्यक्ष सत्यपाल वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह और उप महासचिव अशोक यादव ने संयुक्त बयान में बताया कि यूनियन द्वारा पीडब्ल्यूडी के तीनों विभागों के फील्ड कर्मचारियों की मांगों के बारे में 6 अक्टूबर से 11 नवंबर 2017 तक सभी जिलों हैडक्वार्टरों पर कार्यकर्ता सम्मेलन करके उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन भिजवाया गया और आग्रह किया था कि भेजी गई मांगों का समाधान बातचीत से किया जाए। हरियाणा सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर दिये गए आश्वासन के बावजूद मांगों को लागू नहीं किया गया। इससे पीडब्ल्यूडी की तीनों विभागों में कार्यरत कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि मुख्य मांगों में तकनीकी पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को तकनीकी वेतनमान देना, सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना व जब तक नियमित नहीं किया जाता, सातवां वेतनमान के तहत न्यूनतम वेतनमान बैंक खाते से दिया जाये। उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग की पेयजल व सीवरेज को नगर निगम में न देने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पहली एसीपी पे बैंड 2400 रुपये में देने, केंद्र की तर्ज पर भत्ते देने आदि मांगों समाधान जल्दी बातचीत से नहीं किया तो दो फरवरी, 2018 को मुख्यमंत्री के चुनाव क्षेत्र करनाल में एक बड़ी रैली का आयोजन कर सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा दिया जायेगा। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष सेठपाल चौहान, धर्मराज घनघस, विक्रम साहु, सतपाल शर्मा, राजकुमार चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल रावल आदि ने सरकार के खिलाफ 2 फरवरी 2018 को होने वाली रैली में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed