{"_id":"59b580d44f1c1bec7f8b5b46","slug":"81505067220-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर थाने में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर थाने में प्रदर्शन
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर थाने में प्रदर्शन
-गांव बस्तली में कार के पास पशुओं से गुजरने के मामले में गोली चलाने का मामला
फोटो संख्या-25
अमर उजाला ब्यूरो
निसिंग। गांव बस्तली में कार के पास से पशुओं के गुजरने को लेकर हुई मामूली कहासुनी मेें गोली चलने से हुई व्यक्ति की मौत को लेकर दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर रविवार को सुसराल पक्ष लोगों ने थाना निसिंग पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुसराल पक्ष के गांव डिंगरमाजरा के ग्रामीणों ने थाना प्रभारी दीवान सिंह से मिल दूसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। डिंगरमाजरा के ग्रामीण हरिराम, प्रेम सिंह, जोगिंद्र सिंह, रमेश, प्रवीन, रणधीर, दिलभाग, नफे सिंह, इंद्र सिंह, सुशील, रणधीर, आशीष, किशन सिंह, कृष्ण, सतपाल, अमन, रणधीर, परमीत सिंह, स्न्नेहलता, गुरवचन कौर, अंगूरी देवी, सुनीता, रेखा, सुनहेरी देवी, रेशमा, सुशीला सहित अन्य ने थाना पुलिस पर आरोप लगाया कि दूसरे आरोपी कैथल में एएसआई के पद पर कार्यरत शमशेर सिंह के पुत्र परीक्षित को कई दिन बीत जाने के बावजूद भी गिरफ्तार नहीं किया गया। आरोप है कि थाना प्रभारी दिवान सिंह ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए ठोस कदम अभी नहीं उठाए गए।
ढिंगमाजरा के ग्रामीणों ने थाना प्रभारी दीवान सिंह ने आरोपी की गाड़ी को कहां से बरामद की गई है, लेकिन आरोपी अब तक खुले आम घूम रहा है, उसको जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी दीवान सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी को काबू कर लिया है। इसे अदालत में पेश कर दिया है, ओर आरोपी से रिवाल्वर की बरामदगी भी कर ली है। गौरतलब है कि 30 अगस्त को सायं करीब साढ़े चार बजे लाभ सिंह ने पशुओं को पानी पिलाने के लिए खोल दिए थे। उसी समय उसके छोटे भाई का बेटा परीक्षित कार लेकर आया था, जिसने कार को रास्ते में खड़ा कर दिया था। उसने अपने ताऊ लाभ सिंह पर कार को देख जानबूझकर पशुओं को पानी पिलाने के लिए खोलने की बात कहते हुए कहासुनी कर ली। बात बढ़ने पर गाली गलौच शुरू हो गया। लडक़ा कार लेकर घर से अपने पिता शमशेर सिंह को डेरे पर लेकर आया। फिर हाथापाई शुरू हो गई। इसमें चचेरे भाई मनप्रीत ने बीच बचाव किया। आरोप है कि उसी समय आरोपी ने गोली चला दी। इसकी गोली मनप्रीत की बाजू को चीरकर लाभ सिंह की गर्दन में जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।