फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   रिफ्लेक्टिड प्लास्टिक स्पीड ब्रेकर लगाने का कार्य शुरू

रिफ्लेक्टिड प्लास्टिक स्पीड ब्रेकर लगाने का कार्य शुरू

Wed, 05 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
रिफ्लेक्टिड प्लास्टिक स्पीड ब्रेकर लगाने का कार्य शुरू
घरौंडा। शहर के विभिन्न स्थानों पर सर्विस लेन पर वाहनों की तेज रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने रिफ्लेक्टिड प्लास्टिक स्पीड ब्रेकर लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। जिस पर लगभग 10 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है। शहर में सर्विस लेन सहित वार्ड की गलियों व सड़कों पर स्पीड ब्रेकर न होने के कारण अक्सर बाइक व कार चालक तेज रफ्तार से वाहनों को दौड़ते है। जिस कारण सड़कों पर कोई न कोई हादसा होने का खतरा बना रहता है। शहर की गलियों व सर्विस लेन पर स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर शहरवासियों ने कई बार नगरपालिका से गुहार भी लगाई थी। जनहित को देखते हुए नगरपालिका प्रशासन ने बुधवार को शहर में स्पीड ब्रेकर लगवाने का कार्य शुरू किया है। स्पीड ब्रेकर का कार्य सर्विस लेन से शुरू किया गया है। वाहनों की रफ्तार का बिल्कुल कम करने के लिए स्पीड ब्रेकर की दो लाइनें लगाई गई है और शहर के मेन अंडरपास के नजदीक स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे। प्रशासन का दावा है कि स्पीड ब्रेकर से हादसों में कमी आएगी। नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि शहर में 10 लाख रुपये की लागत से रिफ्लेक्टिड प्लास्टिक स्पीड ब्रेकर लगवाए जा रहे है। रात के समय इन स्पीड ब्रेकरों पर वाहनों की लाइटें रिफ्लेक्ट होंगी और जिससे वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed