फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   संसोधित- नशे पर कड़ी चोट करेगी हरियाणा की सबसे बड़े बजट की फिल्म

संसोधित- नशे पर कड़ी चोट करेगी हरियाणा की सबसे बड़े बजट की फिल्म

Thu, 22 Jun 2017 10:23 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
संसोधित- नशे पर कड़ी चोट करेगी हरियाणा की सबसे बड़े बजट की फिल्म
नशे पर कड़ी चोट करेगी हरियाणा की सबसे बड़े बजट की फिल्म
विज्ञापन

-जिम्मी शेरगिल समेत यशपाल शर्मा समेत कई हैं कलाकार
-चौहान द कॉमन मैन की शूटिंग का आगाज किया शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने
-दिसंबर, 2017 के अंत में रिलीज होगी फिल्म, 500 थिएटर में एक साथ और विदेशी थिएटर में भी लगेगी
फोटो संख्या-18
सोमदत्त शर्मा
करनाल। एक आम आदमी की तरक्की की कहानी और नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान को लेकर बनने वाली हरियाणा की पहली सबसे बड़े बजट की फिल्म चौहान द कॉमन मैन की शूटिंग का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। यह फिल्म नशे पर कड़ी चोट करेगी और युवाओं को एक संदेश भी देगी। फिल्म बनाने के लिए कुल 5 करोड़ का बजट रखा गया है। वहीं सबसे अहम बात यह है कि फिल्म हिंदी, पंजाबी और राजस्थानी संस्कृति को दिखाती है, इसमें छह गाने हैं, जो सुनीधी चौहान, बाबा समेत अन्य गायकों ने गाये हैं। इसके अलावा नशे के खिलाफ एक सांग लिटिल चैंपियन बच्चों ने गाया है।
नवचेतना मंच के संयोजक एसपी चौहान के जीवन पर लिखी बायोग्राफी संघर्ष को सलाम पर आधारित यह फिल्म दिसंबर, 2017 तक रिलीज होगी। फिल्म एसपी चौहान की संघर्षमयी जिंदगी के विभिन्न पहलुओं को दर्शाती है और संदेश देती है कि आम इंसान की सकारात्मक सोच उसे फर्श से अर्श पर कैसे ले जा सकती है। बकौल अभिनेता यशपाल चौहान, यह फिल्म ऐतिहासिक फिल्म होगी और एक साथ देश भर के 500 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को कनाडा, यूके और ऑस्ट्रेलिया के थिएटरों में भी दिसंबर में रिलीज होने की उम्मीद है। असल जिंदगी के नायक एसपी चौहान ने कहा कि यह फिल्म सांस्कृतिक प्रहरी का काम करेगी और हर दिल को छू जाएगी। कलाकार यशपाल शर्मा ने बताया कि इसमें ज्यादातर हरियाणवी कलाकारों को मौका दिया गया है। फिल्म की शूटिंग निगदू, करनाल और दिल्ली में की जाएगी।
विज्ञापन

फिल्म में एसपी चौहान की भूमिका सिने अभिनेता जिमी शेरगिल और उनकी धर्मपत्नी सीमा चौहान की भूमिका मोहब्बतें फेम युविका चौधरी अभिनीत कर रही हैं। प्रसिद्ध अभिनेता यशपाल शर्मा नायक के पिता बने हैं। नायक की मां का रोल बलविंद्र कौर ने अदा किया है और विलेन की भूमिका अखिलेंद्र मिश्रा अभिनीत कर रहे हैं। फिल्म के पहले शॉट के मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी करनाल सरोज बाला गुर, डीईओ कुरुक्षेत्र, संगीतकार कृष्ण अरोड़ा, अमन मैंगी, प्रतिमा रक्षा समान समिति अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा, नवचेतना मंच के सिपहसलार एडवोकेट नरेश बराना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं एसपी चौहान
एसपी चौहान करनाल का जाना माना नाम है। वे निगदू के रहने वाले हैं और फिलहाल दस से ज्यादा स्कूल चलाते हैं और 30 से अधिक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा भी उनका अपना कारोबार भी है। वर्ष 1975 में जब वे सातवीं कक्षा में थे तो उन्होंने गांव में साथियों के साथ मिलकर शराब के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया था, सबसे पहले उन्होंने अपने पिता की शराब छुड़वाई थी। नशे के खिलाफ यहां से शुरू हुई उनकी यह मुहीम अब प्रदेश भर में फैल गई है। हालांकि शराब का विरोध करने पर उन्हें गांव भी छोड़ना पड़ा था और वे दिल्ली चले गए थे। बाद में फिर से वे गांव पहुंचे और शिक्षा के लिए स्कूल खोला। फिलहाल वे करनाल में रहकर सामाजिक व धार्मिक कार्य करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed