फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ट्रेन की चपेट में आने से विवाहिता की मौत, पति सहित चार व्यक्तियों पर मामला दर्ज-

ट्रेन की चपेट में आने से विवाहिता की मौत, पति सहित चार व्यक्तियों पर मामला दर्ज-

Fri, 10 May 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से विवाहिता की मौत, पति सहित चार व्यक्तियों पर मामला दर्ज-

विज्ञापन
करनाल। दो दिन से लापता विवाहिता का शव कैथल रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मिला। किसी ट्रेन की चपेट में आने से विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर जीआरपी करनाल ने विवाहिता के पति अशोक सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं महिला का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। दौलतपुर निवासी विवाहिता के पिता सोमनाथ ने बताया कि उसने अपनी दो बेटी संतोष व सुनीता की शादी कंबोपुरा में विक्रम और अशोक के साथ की थी। उसकी लड़की सुनीता की शादी को करीब 17 साल बीत चुके हैं उसके पास दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है। सुनीता का पति अशोक उसके साथ मारपीट करता था। क्योंकि सुनीता को पता चल गया था कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग है। पिछले तीन सालों से इसी बात को लेकर उसका पति व उसकी सास भी उसे मारते पिटते थे। कई बार पंचायत भी हो चुकी है और शिकायत भी दी है लेकिन अशोक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 7 मई को भी अशोक ने सुनीता के साथ मारपीट की। जिस कारण वह घर से कहीं चली गई। इस बारे में उन्होंने मधुबन थाना में भी शिकायत भी दी थी। 9 मई को सुनीता का शव रेलवे लाइन पर मिला। पति, सास सहित अन्य की वजह से ही सुनीता की जान गई है। जांच अधिकारी दरिया सिंह का कहना है कि महिला के परिजनों की शिकायत पर पति सहित चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम भी करा दिया है। जांच शुरू कर दी है।


हर बार बचाती थी बड़ी बहन
मृतक विवाहिता की बड़ी बहन संतोष ने बताया कि उसका देवर अशोक अक्सर उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। इसलिए उसने अपने और उनके घर के बीच में छोटी सी जगह छुड़वाई हुई थी ताकि बच्चे उसे बता सकें कि अशोक उसकी बहन के साथ मारपीट कर रहा है। अक्सर वह अपनी बहन को बचाती थी लेकिन सात मई को उसे इस बात का पता नहीं चला कि अशोक ने उसकी बहन से मारपीट की है, नहीं तो वह अपनी बहन को घर से बाहर ही नहीं जाने देती।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed